Elon Musk के विजिट से पहले भारत की नई EV पॉलिसी पर मीटिंग में शामिल हुई Tesla  

इस मीटिंग में टेस्ला का प्रतिनिधित्व उसके एडवाइजर The Asia Group ने किया। इसमें वियतनाम की EV मेकर VinFast भी मौजूद थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 19:13 IST
ख़ास बातें
  • इस मीटिंग में टेस्ला का प्रतिनिधित्व उसके एडवाइजर The Asia Group ने किया
  • मस्क के अगले सप्ताह भारत आने की संभावना है
  • कंपनी अपनी फैक्टरी के लिए गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों पर फोकस करेगी

देश में कंपनी के इनवेस्टमेंट और EV की फैक्टरी लगाने की मस्क घोषणा कर सकते हैं

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के चीफ, Elon Musk के विजिट से पहले देश की नई EV पॉलिसी को लेकर कंपनी अपनी समझ बढ़ा रही है। इस पॉलिसी को लेकर हुई स्टेकहोल्डर्स की एक मीटिंग में टेस्ला के एडवाइजर ने हिस्सा लिया है। इस मीटिंग में देश की कई ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ ही विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। 

इस मीटिंग में हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने नई EV पॉलिसी पर एक प्रेजेंटेशन दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "नई EV मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी के लिए तैयार की जाने वाली गाइडलाइंस पर स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन मीटिंग में इनपुट लिए गए। इस मीटिंग में टेस्ला का प्रतिनिधित्व उसके एडवाइजर The Asia Group ने किया। इसमें वियतनाम की EV मेकर VinFast भी मौजूद थी।" इसके अलावा Maruti Suzuki, Tata Motors, Hyundai, Mahindra&Mahindra, Kia, Skoda, Volkswagen, Audi, Mercedes-Benz और BMW के प्रतिनिधि भी इस मीटिंग में शामिल थे। मस्क के अगले सप्ताह भारत आने की संभावना है। देश में कंपनी के इनवेस्टमेंट और EV की फैक्टरी लगाने की मस्क घोषणा कर सकते हैं। 
Advertisement

पिछले वर्ष जून में प्रधानमंत्री मोदी और मस्क की अमेरिका के न्यूयॉर्क में मीटिंग हुई थी। टेस्ला ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स लगाने के लिए लॉबीइंग की थी। पिछले महीने केंद्र सरकार ने नई EV पॉलिसी की घोषणा की थी जिसमें ऑटोमोबाइल कंपनी के कम से कम 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने पर कुछ मॉडल्स पर इम्पोर्ट टैक्स को 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया है। हालांकि, देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां इस छूट का विरोध कर रही थी। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में एक्सपोर्ट के लिए टेस्ला ने जर्मनी के अपने प्लांट में राइट-हैंड ड्राइव कारों की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि टेस्ला के किस मॉडल का भारत को एक्सपोर्ट किया जाएगा। जर्मनी में बर्लिन के निकट कंपनी के प्लांट में मॉडल Y की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। टेस्ला अपनी फैक्टरी के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों पर फोकस करेगी जहां पहले से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की मौजूदगी है। अमेरिका और चीन जैसे कंपनी के बड़े मार्केट्स में डिमांड घटने की वजह से यह नए मार्केट्स में संभावना तलाश रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.