भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर

पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष जून के बीच टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 450 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे देश में EVs के प्रीमियम मार्केट में चुनौतियां अधिक होने का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 22:36 IST
ख़ास बातें
  • देश में टेस्ला का यह छठा एक्सपीरिएंस सेंटर है
  • भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष वर्ष जुलाई में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी
  • देश में टेस्ला के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मेकर Tesla ने भारत में एक्सपैंशन किया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने चेन्नई में अपना एक्सपीरिएंस सेंटर शुरू किया है। दक्षिण भारत में बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद टेस्ला का यह तीसरा एक्सपीरिएंस सेंटर है। देश में पिछले वर्ष बिजनेस शुरू करने वाली टेस्ला अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश कर रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने चेन्नई के Express Avenue Mall में नया रिटेल आउटलेट खोला है। देश में टेस्ला का यह छठा शोरूम है। इसके साथ ही कंपनी ने चेन्नई में EVs के लिए रिपेयर सेंटर भी खोला है। भारत में टेस्ला के चीफ ने कहा कि यह केवल एक कार कंपनी नहीं है। कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) और रोबोटिक्स में भी मौजूदगी है।  भारत में अपने बिजनेस के पहले वर्ष में कंपनी को ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। EV के सेगमेंट मजबूत ब्रांड होने के बावजूद Tesla ने देश में 500 से कम यूनिट्स की बिक्री की है। इसके पीछे बड़ा कारण कंपनी के मॉडल Y के महंगे प्राइसेज हैं। 

Advertisement

पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष जून के बीच टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 450 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे देश में EVs के प्रीमियम मार्केट में चुनौतियां अधिक होने का संकेत मिल रहा है। इस मार्केट में जर्मनी की लग्जरी कार मेकर्स  BMW और Mercedes-Benz की बड़ी हिस्सेदारी है। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष वर्ष जुलाई में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। हालांकि, कंपनी ने मॉडल Y की डिलीवरी को सितंबर में शुरू किया था। इसके बाद से कंपनी ने प्रति माह औसत 50 यूनिट्स  से कम की सेल्स की है। इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को कड़ी टक्कर देने वाली BYD का भी भारत में प्रदर्शन अच्छा रहा है। 

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए टेस्ला के Model Y L को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लिए बुकिंग्स में बढ़ोतरी हुई है। बड़े शहरों से कंपनी को अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। कंपनी की सेल्स कमजोर होने के पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं। कंपनी ने अपने डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेल्स मॉडल के जरिए मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.