Tesla की राइवल BYD का दमदार प्रदर्शन, पिछले वर्ष की 42 लाख यूनिट्स से अधिक की सेल्स 

भारत में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal शामिल हैं। कंपनी ने Seal को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2025 22:37 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने दिसंबर में 5,09,440 यूनिट्स की बिक्री की है
  • पिछले वर्ष कंपनी की EV की कुल सेल्स लगभग 17.6 लाख यूनिट्स की रही है
  • भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal शामिल हैं

भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal शामिल हैं

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल BYD ने पिछले वर्ष सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। चीन की इस कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Elon Musk की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। दिसंबर में BYD ने मासिक सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इसके पीछे सब्सिडी और कस्टमर्स को इंसेंटिव्स देने बड़े कारण हैं। 

BYD ने दिसंबर में 5,09,440 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें 2,07,734 EV शामिल हैं। पिछले वर्ष कंपनी की EV की कुल सेल्स लगभग 17.6 लाख यूनिट्स की रही है। कंपनी की वार्षिक सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष तिमाही सेल्स में टेस्ला से BYD पीछे रही है। हालांकि, चौथी तिमाही में इसकी सेल्स तेजी से बढ़ने के कारण अमेरिकी कंपनी टेस्ला से इसका अंतर कम हो सकता है। इस सप्ताह टेस्ला की चौथी तिमाही में बिक्री के आंकड़ों की जानकारी दी जाएगी। 

भारत में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal शामिल हैं। कंपनी ने Seal को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस हैं। कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। Seal का एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। 

इसे़ देश में कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया गया है। यह आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में है। इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक है। इसका डायनैमिक वेरिएंट 201 bhp की पावर 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम पावर 308 bhp और टॉर्क 360 Nm का है। इसके परफॉर्मेंस वेरिएंट की दोनों मोटर से 522 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.