Tata Motors की बड़ी कामयाबी, कस्टमर्स को 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी

टाटा ग्रुप के चेयरमैन N Chandrasekaran को Nexon EV की डिलीवरी देने के साथ कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2022 17:50 IST
ख़ास बातें
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है
  • भारतीय वायुसेना ने भी Nexon EV को व्हीकल्स के बेड़े में शामिल किया है
  • टाटा मोटर्स इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल है

पिछले महीने कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी के आंकड़े तक पहुंच गई है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन N Chandrasekaran को Tata Nexon EV की डिलीवरी देने के साथ कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। 

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी दे रही हैं। टाटा मोटर्स तीन इलेक्ट्रिक कारों, Tiago EV, Tigor EV and Nexon EV की बिक्री करती है। इनमें Nexon EV के दो वेरिएंट हैं। भारतीय वायुसेना ने भी Nexon EV को अपने व्हीकल्स के बेड़े में शामिल किया है। 

टाटा मोटर्स ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की तैयारी की है। पिछले महीने कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। टाटा मोटर्स की योजना अगले पांच वर्षों में 10 EV लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स का मानना है कि देश के लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। ये व्हीकल्स फ्यूल के बढ़ते प्राइस और पॉल्यूशन जैसी समस्याओं के समाधान की पेशकश करते हैं। टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने कहा था, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के खरीदार बढ़ रहे हैं।" कंपनी ने कस्टमर्स की EV से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए मल्टी मोड रेगेन और मल्टी ड्राइव मोड जैसे फीचर्स पेश किए हैं। इसने अधिक रेंज के लिए कस्टमर्स को EV ड्राइव करने के बेहतर तरीके के बारे में जानकारी देना भी शुरू किया है। कंपनी ने मौजूदा EV कस्टमर्स के एक्सपीरिएंस में सुधार के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की भी पेशकश की है। 

हाल ही में कंपनी ने देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार Tiago EV लॉन्च की थी। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक कार का प्राइस लगभग 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Tiago EV में दो लिथियम आयन बैटरी पैक और दो चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 19.2kWh की बैटरी दी गई है जो कि 250km MIDC रेंज का दावा करती है। इसमें 24kWh की बैटरी दी गई है जो कि 315km MIDC रेंज देती है। यह Tigor EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज से 9km ज्यादा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.