Royal Enfield ने भारत में पेश की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea S6

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की टेस्टिंग की जा रही है। इसकी रेंज लगभग 100 किलोमीटर की हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 23:40 IST
ख़ास बातें
  • अगले वर्ष भारत में Flying Flea S6 को लॉन्च किया जा सकता है
  • Flying Flea S6 में राउंड टचस्क्रीन डिस्प्ले एक नॉड के तौर पर दिया गया है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इसमें मैग्नीशियम बैरी केस दिया गया है जिससे मोटरसाइकिल का भार कम रहता है और कूलिंग बेहतर होती है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने देश में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea S6 को पेश किया है। यह कंपनी के EV से जुड़े ब्रांड Flying Flea की C6 के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। हाल ही में इटली के मिलान में आयोजित हुए EICMA में Flying Flea S6 को प्रदर्शित किया गया था। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन लाइटवेट है और यह शहरों में चलाने के लिए बेहतर है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में अगले वर्ष Flying Flea S6 को लॉन्च किया जा सकता है। यह 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध में इन मोटरसाइकिल्स को पैराशूट के जरिए उतारा जाता था। इसके इस्तेमाल से सैनिकों को दूरदराज के इलाकों में पहुंचने में आसानी होती थी। 

Advertisement

Flying Flea S6 में स्कैम्बलर थीम वाला डिजाइन USD फ्रंट फोर्क्स, चेन फाइनल ड्राइव के साथ है। इसमें 19 इंच का फ्रंट व्हील और 18 इंच का रियर व्हील है। इसमें मैग्नीशियम बैरी केस दिया गया है जिससे मोटरसाइकिल का भार कम रहता है और कूलिंग बेहतर होती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में राउंड टचस्क्रीन डिस्प्ले एक नॉड के तौर पर दिया है इंफोटेनमेंट, राइड से जुड़ा डेटा और नेविगेशन जैसे फंक्शंस मिलेंगे। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Bajaj Auto की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की टेस्टिंग की जा रही है। इसकी रेंज लगभग 100 किलोमीटर की हो सकती है। इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स हैं। कंपनी इस मोटरसाइकिल को एक अच्छी रेंज के साथ मॉडर्न क्लासिक सेगमेंट में रखना चाहती है। इससे यह मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मुकाबला कर सकेगी। कंपनी ने Flying Flea के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली Qualcomm के साथ टाई-अप किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में क्वालकॉम के Snapdragon QWM2290 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम के Snapdragon कार-टु-क्लाउड प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल होगा। क्वालकॉम ने विशेषतौर पर टू-व्हीलर्स के लिए Snapdragon QWM2290 चिप को डिजाइन किया है। इससे कोर व्हीकल यूनिट को पावर मिलती है। हालांकि, Flying Flea C6 को भारत से पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.