Ola Electric से इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जर खरीदने वाले कस्टमर्स को मिलेगा रिफंड!

केंद्र सरकार की FAME II स्कीम के तहत कंपनी को चार्जर अलग से नहीं बेचने पर अधिक सब्सिडी मिलनी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2023 23:29 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स ने फास्ट चार्जर के लिए 9,000 रुपये से 19,000 रुपये तक दिए थे
  • इस वजह से ओला इलेक्ट्रिक को कम सब्सिडी मिली है
  • इसकी कॉस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस में शामिल नहीं थी

इसकी कॉस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस में शामिल नहीं थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric से इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ फास्ट चार्जर खरीदने वाले कस्टमर्स को रिफंड मिल सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की FAME II स्कीम के तहत कंपनी को चार्जर अलग से नहीं बेचने पर अधिक सब्सिडी मिलनी थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के चार्जर खरीदने वाले कस्टमर्स को रिफंड का भुगतान करने पर मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज की ओर से सब्सिडी का बाकी हिस्सा जारी किया जाएगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए चार्जर खरीदने पर 9,000 रुपये से लेकर 19,000 रुपये तक चुकाने वाले कस्टमर्स को रिफंड देगी। इससे पहले कंपनी ने इस चार्जर को अतिरिक्त सर्विस के तौर पर दिया था। इसकी कॉस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस में शामिल नहीं थी। कस्टमर्स से स्मार्ट फास्ट चार्जर के लिए 9,000 रुपये से 19,000 रुपये तक लिए गए थे। ओला इलेक्ट्रिक को इसके लिए लगभग 130 करोड़ रुपये का रिफंड देना पड़ सकता है। 
Advertisement

Ola Electric अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ सकती है। इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है। ADAS हार्डवेयर और सॉफ्टवेटर से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में राइडर्स को एक स्मॉल स्क्रीन पर मैप्स और सड़कों की अन्य जानकारी मिल सकेगी। हाल ही में कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक टीजर शेयर किया है जिसमें S1 Pro स्कूटर में एक मेटल स्टैंड पर स्पीडोमीटर के साथ एक स्मॉल स्क्रीन दिख रही है। हालांकि, टीजर में इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस टीजर में दिख रही स्क्रीन मोबाइल की स्क्रीन के जैसी है। इससे राइडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टकराने से बचने और पैदल चलने वालों का पता लगाने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.