Ola Electric की IPO से 66 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाने की तैयारी

ओला इलेक्ट्रिक इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने वाली अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 16:09 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी
  • हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है

कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही इसमें मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank और कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal की ओर से शेयर्स की बिक्री की जाएगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस IPO से मिलने वाले फंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल तमिलनाडु में बैटरी सेल बनाने वाली अपनी फैक्टरी के एक्सपैंशन में करेगी। कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इसमें सॉफ्टबैंक के अलावा सिंगापुर की Temasek का भी इनवेस्टमेंट है। हाल ही में इसने 5.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था। देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। 

पिछले महीने कंपनी की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने की तुलना में कंपनी की ग्रोथ लगभग 30 प्रतिशत की रही है। पिछली पांच तिमाहियों से ओला इलेक्ट्रिक ने इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा था, "हमारी मजबूत सेल्स हमारे ब्रांड और प्रोडक्ट्स पर कस्टमर्स के भरोसे का प्रमाण है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के हमारे अधिक रजिस्ट्रेशन से कस्टमर्स की पहली पसंद का पता चलता है। हमें दिसंबर में भी यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। हम ग्रीन मोबिलिटी की ओर देश की यात्रा की रफ्तार बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर बरकरार हैं।" 

कंपनी ने S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 20,000 रुपये तक घटाया है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह डिस्काउंट केवल दिसंबर के लिए उपलब्ध है। इसका डिस्काउंट के साथ 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 kmph होने का दावा किया गया है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें सामान रखने के लिए 34 लीटर का स्पेस है। इसे मल्टी-टोन डिजाइन में उपलब्ध कराया गया है। S1 X+ का निचला हिस्सा ब्लैक कलर और बाकी अलग कलर में फिनिश किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.