Ola Electric का IPO 2 अगस्त को खुलेगा, 4.4 अरब डॉलर का वैल्यूएशन

ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal इसमें 3.79 करोड़ शेयर्स की बिक्री करेंगे। यह IPO के ड्राफ्ट प्रॉसपेक्टस में दिए गए अनुमान से लगभग 20 प्रतिशत कम शेयर्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2024 15:13 IST
ख़ास बातें
  • यह देश की किसी EV मेकर का पहला IPO होगा
  • कंपनी के फाउंडर, Bhavish Aggarwal इसमें 3.79 करोड़ शेयर्स बेचेंगे
  • रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह IPO 6 अगस्त को बंद होगा

पिछले महीने कंपनी की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 2 अगस्त को रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुलेगा। इस IPO के लिए कंपनी की वैल्यू 4.2 अरब डॉलर से 4.4 अरब डॉलर के बीच लगाई गई है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए यह एक दिन पहले खुलेगा। 

IPO के दस्तावेजों के अनुसार, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए यह 6 अगस्त को बंद होगा। ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal इसमें 3.79 करोड़ शेयर्स की बिक्री करेंगे। यह IPO के ड्राफ्ट प्रॉसपेक्टस में दिए गए अनुमान से लगभग 20 प्रतिशत कम शेयर्स हैं। जापान के सॉफ्टबैंक के इनवेस्टमेंट वाली इस कंपनी का वैल्यूएशन पिछले वर्ष सितंबर में फंडिंग राउंड की तुलना में लगभग 22 प्रतिशत कम है। सिंगापुर की इनवेस्टमेंट फर्म Temasek की अगुवाई वाले उस फंडिंग राउंड में ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू लगभग 5.4 अरब डॉलर लगी थी। 

यह देश की किसी EV मेकर का पहला IPO होगा। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 107 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की सेल्स दो लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। यह इस आंकड़े तक इतनी कम अवधि में पहुंचने वाली पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। पिछले महीने कंपनी ने अपने S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। 

इन फीचर्स में फाइंड माय स्कूटर और वैकेशन मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं ले जाना पड़ेगा। वैकेशन मोड कस्टमर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का लंबी अवधि तक इस्तेमाल नहीं करने पर एक्टिवेट होता है। कंपनी ने S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports हैं। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.