Ola Electric ने शुरू की हायपर डिलीवरी, कस्टमर्स को कुछ घंटे में मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

मार्च में ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स 56 प्रतिशत घटी है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 23,430 यूनिट्स की रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 22:41 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस के लिए टीम बनाई है
  • मार्च में ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स 56 प्रतिशत घटी है
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 23,430 यूनिट्स की रही है

कंपनी ने हायपर डिलीवरी का ट्रायल बेंगलुरु में शुरू किया है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने अपने व्हीकल्स के लिए हायपर डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की है। इसमें कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑनलाइन या कंपनी के स्टोर पर खरीदने के कुछ ही घंटों में व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के साथ डिलीवरी की जाएगी। हाल ही में कंपनी ने अपने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को संभालने के लिए एक टीम बनाई थी। 

Ola Electric ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने ऑटोमेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने के साथ ही अपने व्हीकल रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को खुद संभालने का फैसला किया है। इससे कंपनी के व्हीकल्स की खरीदारी से लेकर डिलीवरी तक काफी आसान हुई है। ओला इलेक्ट्रिक ने हायपर डिलीवरी का ट्रायल बेंगलुरु में शुरू किया है और जल्द ही इसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। 
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसकी यूनिट Ola Electric Technologies ने अपनी पूर्व व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर Rosmerta के साथ बकाया रकम का मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया है। इस बकाया रकम को लेकर Rosmerta ने Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही शुरू करने के लिए याचिका दायर की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि Rosmerta के साथ बकाया रकम का मामला Ola Electric Technologies ने आपसी सहमति से निपटा लिया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT), बेंगलुरु से इनसॉल्वेंसी से जुड़ी याचिका वापस लेने के लिए Rosmerta ने एक मेमो दाखिल किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह मजबूत कारोबारी संबंध बरकरार रखने और किन्हीं व्यावसायिक विवादों का समय पर निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

मार्च में ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स 56 प्रतिशत घटी है। पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगभग 23,430 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सेल्स में 56 प्रतिशत की गिरावट है। ओला इलेक्ट्रिक को पिछले कई महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  फरवरी में कंपनी के व्हीकल्स की बिक्री और रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों का मिलान नहीं होने पर सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक से जानकारी मांगी है। कंपनी ने बताया था कि फरवरी में उसकी बिक्री लगभग 25,000 व्हीकल्स की थी। हालांकि, एक सरकारी पोर्टल पर कंपनी के व्हीकल्स के लगभग 8,600 रजिस्ट्रेशंस ही दिख रहे थे। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि यह व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के अस्थायी तौर पर लंबित होने का मामला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.