Ola Electric ने Bharat Cell बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro+ की शुरू की डिलीवरी, जानें रेंज, फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की IDC रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। यह केवल 2.1 सेकेंड्स में 0 से 40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 20:29 IST
ख़ास बातें
  • S1 Pro+ की IDC रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है
  • यह केवल 2.1 सेकेंड्स में 0 से 40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है
  • अक्टूबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 15.481 यूनिट्स की रही है

यह एक सांकेतिक इमेज है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric ने S1 Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से डिवेलप की गई 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में बेहतर रेंज और परफॉर्मेंस उपलब्ध करा सकेगी।  

S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह कंपनी के 4680 Bharat Cell का इस्तेमाल करने वाला पहला व्हीकल है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी पैक और बैटरी सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली देश की यह पहली कंपनी बन गई है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने बताया कि यह एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे कंपनी को अधिक रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और सेफ्टी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उपलब्ध कराने में आसानी होगी। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर दी गई है। S1 Pro+ की IDC रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। यह केवल 2.1 सेकेंड्स में 0 से 40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें चार राइडिंग मोड - Normal, Eco, Hyper और Sports दिए गए हैं। S1 Pro+ में डुअल ABS के साथ डिस्क ब्रेक हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल-टोन सीट और एल्युमीनियम ग्रैब हैंडल है। हाल ही में कंपनी ने S1 Pro Sport को लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज में यह स्पोर्ट पर फोकस्ड वेरिएंट है। इसका शुरुआती प्राइस 1,49,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।  S1 Pro Sport में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग चार वर्ष पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी के पोर्टफोलियो में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स शामिल हैं। 

अक्टूबर में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 15.481 यूनिट्स की रही है और इसका मार्केट शेयर 11.6 प्रतिशत का है। इस सेगमेंट में कंपनी का चौथा स्थान है। पिछले महीने इस मार्केट में बजाज ऑटो का 29,567 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 21.9 प्रतिशत की है। इसमें दूसरा स्थान TVS Motor को मिला है। Ather Energy की सेल्स 26,713 यूनिट्स की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक सेल्स है। Ather Energy का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत का है और यह इस मार्केट में तीसरे रैंक पर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.