• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric के दिवाली ऑफर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस

Ola Electric के दिवाली ऑफर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस

ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro Gen-2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है

Ola Electric के दिवाली ऑफर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस

कंपनी की फेस्टिव सीजन में बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अक्टूबर में लगभग 24,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है
  • इस वर्ष के पहले 10 महीनों में कंपनी की ग्रोथ 100 प्रतिशत से अधिक रही है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric के फेस्टिव ऑफर में S1 Pro Gen2 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पांच वर्ष की बैटरी के वादे के साथ 7,000 रुपये तक की मुफ्त एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की है। इसके अलावा S1 Air और S1 X+ की बैटरी और कॉम्प्रिहेंसिव एक्सटेंडेड वॉरंटी पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के S1 Pro Gen-2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही 2,000 रुपये का भुगतान कर 9,000 रुपये तक की कॉम्प्रिहेंसिव एक्सटेंडेड वॉरंटी भी ली जा सकती है। कंपनी की ओर से कुछ फाइनेंस ऑफर्स की भी पेशकश की जा रही है। इसमें कस्टमर्स को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर EMI से 7,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें इंटरेस्ट रेट भी कम होगा। 

ओला इलेक्ट्रिक की फेस्टिव सीजन में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने अक्टूबर में लगभग 24,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सेल्स में लगभग ढाई गुना की बढ़ोतरी है। कंपनी को उम्मीद है कि नवंबर में भी सेल्स में तेजी की रफ्तार जारी रहेगी। देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस वर्ष के पहले 10 महीनों में उसने दो लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं और इस आंकड़े को हासिल करने वाली वह देश की एकमात्र EV कंपनी है। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 

इसने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। कंपनी की योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। ओला इलेक्ट्रिक में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में भी उतरने की योजना है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने S1X को दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का 99,999 रुपये है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »