Ola Electric की अगले महीने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी

ओला इलेक्ट्रिक तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Ola S1, S1 Air और S1 Pro की बिक्री करती है। इस कैटेगरी में इसके पास सबसे अधिक हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2023 22:03 IST
ख़ास बातें
  • इस कैटेगरी में यह सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने का दावा करती है
  • ओला इलेक्ट्रिक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Ola S1, S1 Air और S1 Pro की बिक्री करती है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने एक नया स्कूटर लॉन्च करने का संकेत दिया है। कंपनी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स - Ola S1, S1 Air और S1 Pro की बिक्री करती है। इस कैटेगरी में यह सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने का दावा करती है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है, "हमारा अगला प्रोडक्ट इवेंट जुलाई में होगा।" इसके साथ ही उन्होंने स्कूटर की इमेज भी शेयर की है, जिसमें इसका हेडलैम्प दिख रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक नए हेल्मेट डिटेक्शन सिस्टम को तैयार कर रही है। इसमें राइडर के हेल्मेट पहनने का पता लगाने के लिए एक कैमरा का इस्तेमाल होगा। इसके बाद यह जानकारी व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU) को मिलेगी, जो इसे मोटर कंट्रोल यूनिट (MCU) के पास भेजेगी। व्हीकल को राइड मोड में करने या नहीं करने का फैसला MCU करेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर व्हीकल राइड मोड में है और सिस्टम को पता चलता है कि राइडर ने हेल्मेट नहीं पहना है तो स्कूटर ऑटोमैटिक तरीके से पार्क मोड में चला जाएगा। इसके बाद डैशबोर्ड पर एक नोटिफिकेशन भेजकर हेल्मेट पहनने का रिमाइंडर दिया जाएगा। 

इस वर्ष के अंत तक ओला इलेक्ट्रिक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। ओला इलेक्ट्रिक में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। कंपनी ने पिछले वर्ष फंड जुटाया था और तब इसकी वैल्यू लगभग पांच अरब डॉलर की लगी थी। इस डिवेलपमेंट की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने Reuters को बताया था कि कंपनी जल्द ही कुछ और इनवेस्टमेंट बैंकों को जोड़ सकती है। 

कंपनी की शुरुआत ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने की थी। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने यह तय नहीं किया है कि वह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए कितनी रकम जुटाएगी और कितने वैल्यूएशन की डिमांड की जाएगी। हालांकि, सूत्र ने कहा कि कंपनी पांच अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन मांग सकती है। अगर कंपनी IPO लाने के लिए जरूरी न्यूनतम 10 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेचती है तो यह इस वर्ष मार्केट की उतार-चढ़ाव वाली स्थितियों के बीच सबसे बड़ा IPO हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.