Ola Electric में IPO से पहले हो सकती है वर्कर्स की छंटनी

कंपनी का टारगेट अपनी कैब और EV यूनिट दोनों को प्रॉफिट में लाने का है। इसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जून 2024 18:19 IST
ख़ास बातें
  • इसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है
  • कंपनी से 400 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया जा सकता है
  • ओला इलेक्ट्रिक की मई में सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 37,191 यूनिट्स की थी

कंपनी का टारगेट अपनी कैब और EV यूनिट दोनों को प्रॉफिट में लाने का है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने से पहले बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी करने की योजना बनाई है। कंपनी का टारगेट अपनी कैब और EV यूनिट दोनों को प्रॉफिट में लाने का है। इसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी से 400 से अधिक वर्कर्स को बाहर किया जा सकता है। इसकी कुछ टीमों में छंटनी की संख्या को तय कर लिया गया है। कंपनी के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने कॉस्ट को घटाने पर जोर दिया है। Ola Cabs ने अप्रैल में लगभग 200 वर्कर्स की छंटनी की थी। इसके CEO और CFO ने भी इस्तीफा दिया था। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक की मई में सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 35,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है और इसका मार्केट शेयर बढ़कर 49 प्रतिशत हो गया है। कंपनी की S1 X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sports मिलते हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच LCD स्क्रीन है। S1 X के 3 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 151 किलोमीटर और टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। यह 4 kW की बैटरी के साथ लगभग 190 किलोमीटर की रेंज देता है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी की है। इसने एक पोर्टेबल फास्ट चार्जर को भी पेश किया है। इस 3 kW के चार्जर का प्राइस 29,999 रुपये का है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए आठ वर्ष या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वॉरंटी की पेशकश की थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.