Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 25,000 रुपये के बेनेफिट, S1 X+ पर 20,000 रुपये की छूट

कंपनी के S1 X+ को 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2024 17:25 IST
ख़ास बातें
  • ये बेनेफिट कंपनी के ई-स्कूटर्स की पूरी रेंज पर 31 जनवरी तक उपलब्ध हैं
  • ओला इलेक्ट्रिक की ओर से फाइनेंस ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं
  • S1 Air और S1 Pro के लिए 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस है

कंपनी ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने 25,000 रुपये के स्पेशल रिपब्लिक डे ऑफर्स की घोषणा की है। ये कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पूरी रेंज पर 31 जनवरी तक उपलब्ध हैं। इनमें चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड की EMI पर 5,000 रुपये तक डिस्काउंट और एक्सटेंडेड वॉरंटी पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट शामिल है। 

S1 Air और S1 Pro के लिए 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से फाइनेंस ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इनमें शून्य डाउन पेमेंट, शून्य प्रोसेसिंग फीस और 7.99 प्रतिशत से शुरू होने वाले इंटरेस्ट रेट्स शामिल हैं। पिछले वर्ष के अंत में ओला इलेक्ट्रिक ने S1 X+ पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी। यह डिस्काउंट बरकररार रखा गया है। S1 X+ को 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। S1 X+ में 6 kW की मौटर है। यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कंपनी की दिसंबर में बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है। 

ओला इलेक्ट्रिक की दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही। कंपनी ने ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। कंपनी ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.