• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • ओला इलेक्ट्रिक का S1 Pro Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के कुछ दिनों बाद हुआ महंगा

ओला इलेक्ट्रिक का S1 Pro Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के कुछ दिनों बाद हुआ महंगा

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने Roadster X और Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को लॉन्च किया था

ओला इलेक्ट्रिक का S1 Pro Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के कुछ दिनों बाद हुआ महंगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी वेरिएंट्स में लाया गया था
  • S1 Pro Gen 3 को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने हाल ही में लॉन्च किए गए S1 Pro Gen 3 के प्राइसेज को बढ़ा दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी वेरिएंट्स में लाया गया था। हाल ही में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को भी लॉन्च किया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, S1 Pro Gen 3 के 3 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 15,000 रुपये और 4 kWh वेरिएंट का लगभग 10,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3 kWh के वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये और 4 kWh का लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। S1 Pro Gen 3 में बेहतर प्लेटफॉर्म, रिफाइंड बैटरी पैक और बेल्ट ड्राइव के बजाय चेन ड्राइव जैसे अपडेट किए गए हैं। इसमें 11 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3 kWh वाले वेरिएंट की टॉप स्पीड लगभग 117 kmph और 4 kWh के वेरिएंट की लगभग 125 kmph की है। S1 Pro Gen 3 को पांच कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार राइडिंग मोड - Hyper, Sport, Normal और Eco हैं। इसमें बेहतर ब्रेकिंग के लिए ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। S1 Pro Gen 3 के 3 kWh वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का 4  kWh का वेरिएंट लगभग 242 किलोमीटर की रेंज देता है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने Roadster X और Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को लॉन्च किया था। इस मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी डिलीवरी मार्च में शुरू की जाएगी। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकता है। इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105  km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »