ओला इलेक्ट्रिक की बढ़ी स्क्रूटनी, सरकार ने मांगी व्हीकल्स सेल्स, रजिस्ट्रेशन की जानकारी

कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस संभालने वाले दो वेंडर्स के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था। यह कदम कॉस्ट में कमी के लिए उठाया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 18:29 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि फरवरी में उसकी बिक्री लगभग 25,000 व्हीकल्स की थी
  • ओला इलेक्ट्रिक के व्हीकल्स के लगभग 8,600 रजिस्ट्रेशंस ही दिख रहे हैं
  • कंपनी ने कहा है कि यह रजिस्ट्रेशन के लंबित होने का मामला है

हेवी इंडस्ट्रीज और रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्रीज ने यह जानकारी मांगी है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric को पिछले कई महीनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को बतया कि फरवरी में उसके व्हीकल्स की बिक्री और रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों का मिलान नहीं होने पर सरकार ने उससे जानकारी मांगी है। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि हेवी इंडस्ट्रीज और रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्रीज ने ईमेल भेजकर यह जानकारी मांगी है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि फरवरी में उसकी बिक्री लगभग 25,000 व्हीकल्स की थी। हालांकि, एक सरकारी पोर्टल पर कंपनी के व्हीकल्स के लगभग 8,600 रजिस्ट्रेशंस ही दिख रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि यह रजिस्ट्रेशन के अस्थायी तौर पर लंबित होने का मामला है। कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस संभालने वाले दो वेंडर्स के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था। यह कदम कॉस्ट में कमी के लिए उठाया गया था। 
Advertisement

इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक को चार राज्यों में ट्रेड सर्टिफिकेट्स को लेकर भी नोटिस मिले हैं। पिछले सप्ताह ओला इलेक्ट्रिक की एक यूनिट के खिलाफ इसके व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर ने बकाया रकम नहीं चुकाने पर इनसॉल्वेंसी की याचिका दायर की थी। यह याचिका Ola Electric Technologies के खिलाफ दायर हुई है। 

व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया है। Rosmerta Digital Services ने लगभग 22 करोड़ रुपये और Rosmerta Safety Systems ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की बकाया रकम का दावा किया है। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि इन दावों पर विवाद है और वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है। कंपनी ने  व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस करने के लिए एक टीम बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए वेंडर Rosmerta को 1,500-1,800 रुपये का भुगतान किया जाता है। यह खर्च घटकर लगभग 300 रुपये सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.