इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में Ola का दबदबा, इस वर्ष बेची 1.5 लाख यूनिट्स

कंपनी ने पिछले वर्ष अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। इसकी योजना आगामी वर्षों में कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 18:55 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है
  • इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल शामिल हो सकते हैं
  • ओला इलेक्ट्रिक इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल है

कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बनाई है

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric की मौजूदा वर्ष में बिक्री लगभग 1.5 लाख यूनिट्स की रही है। कंपनी ने पिछले वर्ष अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। इसकी योजना अगले कुछ वर्षों में कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। 

Ola Electric के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Bhavish Aggarwal ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "हमने इस वर्ष लगभग 1.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। हम मिशन इलेक्ट्रिक के लिए कार्य में जुटे हैं। इसके तहत 2025 तक देश में बिकने वाले सभी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक और 2030 तक सभी कारें इलेक्ट्रिक का लक्ष्य हासिल किया जाना है।" कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बनाई है। 

इस वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेर भी शिकायतें की गई थी। हाल ही में Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी ने बताया था कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा। कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी अगले वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी। इसकी 2.5 KWh की लिथियम आयन बैटरी कंपनी के अन्य स्कूटर्स से स्मॉल है। इसके फ्रंट ड्रम ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसका वजन लगभग 99 किलोग्राम का है, जो इस प्राइस रेंज में इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले स्कूटर्स से हल्का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.