Ola Electric को बड़ा झटका, जून में बिक्री 45 प्रतिशत घटी

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की कुछ महीनों की देरी के बाद कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 23:53 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Ola Electric की बिक्री 20,190 यूनिट्स की रही है
  • यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है
  • मई में कंपनी ने 18,501 यूनिट्स की बिक्री की थी

इसे रेगुलेटरी स्क्रूटनी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की प्रमुख कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक के लिए पिछले कुछ महीनों से मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी को सेल्स में गिरावट से लेकर रेगुलेटरी स्क्रूटनी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने Ola Electric की बिक्री 20,190 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक की मासिक सेल्स में 9.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मई में कंपनी ने 18,501 यूनिट्स की बिक्री की थी। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की कुछ महीनों की देरी के बाद कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर कस्टमर्स से शिकायतें मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए एक वीडियो में Roadster X+ के एक कस्टमर ने चार्जिंग को लेकर समस्या को दिखाया था। इस कस्टमर ने बताया था कि उन्होंने जब कंपनी के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क किया तो उन्हें निकट के ओला सर्विस सेंटर पर जाने की सलाह दी थी लेकिन वहां भी इस समस्या का समाधान नही हो पाया था। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक की इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर है। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। Roadster X में 4.3 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का मुकाबला Ultraviolette जैसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से है। 

हाल ही में ट्रेड सर्टिफिकेट्स को लेकर कथित गड़बड़ी के कारण महाराष्ट्र में ओला इलेक्ट्रिक के स्टोर्स की राज्य सरकार ने जांच की थी। कंपनी के राज्य में 146 स्टोर्स का इंस्पेक्शन किया गया था। इनमें से लगभग 121 स्टोर्स कथित तौर पर बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के चलाए जा रहे थे। इन स्टोर्स में से 75 को राज्य सरकार की ओर से बंद किया गया था। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट और सेंट्रल मोटर व्हीकल्स के रूल 33 के अनुसार, व्हीकल्स के मैन्युफैक्चरर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के लिए बिजनेस सर्टिफिकेट लेना होता है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.