Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, BIS करेगा सर्विस में कमियों की जांच

कंपनी के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतों और रेगुलेटरी स्क्रूटनी का इसके शेयर प्राइस पर भी असर पड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 13:20 IST
ख़ास बातें
  • CCPA ने कस्टमर्स की लगभग 10,000 शिकायतों को लेकर कंपनी से जवाब मांगा था
  • कंपनी ने बताया था कि कस्टमर्स की शिकायतें 'मामूली वजह से थी
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 98,619 यूनिट्स की डिलीवरी की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की क्वालिटी और सर्विस में देरी को लेकर शिकायतों की वजह इसे नोटिस दिया गया था। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) इसी मामले में कंपनी की जांच करने जा रहा है। 

इससे पहले सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने शिकायतों की बड़ी संख्या के बाद ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस दिया था। पिछले महीने CCPA ने कस्टमर्स की लगभग 10,000 शिकायतों को लेकर कंपनी से जवाब मांगा था। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि उसने इन शिकायतों में 99 प्रतिशत से अधिक का समाधान कर दिया है। Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद CCPA ने BIS को इस मामले की विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी दी है। 

कंपनी के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतों और रेगुलेटरी स्क्रूटनी का इसके शेयर प्राइस पर भी असर पड़ा है। पिछली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का लॉस कम रहा है। कंपनी ने बताया था कि हाल में सर्विस को लेकर कस्टमर्स की शिकायतें  'मामूली समस्याओं' की वजह से थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड लॉस घटकर लगभग 4.95 अरब रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लॉस लगभग 5.24 अरब रुपये का था। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 39 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 12.14 अरब रुपये पर पहुंच गया। इसे एक लाख रुपये से कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ने से मदद मिली है। 

जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 98,619 यूनिट्स की डिलीवरी की है। कंपनी के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने कहा था, "सर्विस के सभी निवेदन शिकायतें या प्रोडक्ट को लेकर समस्याएं नहीं हैं। इनमें से बहुत सी नियमित मेंटेनेंस के लिए होती हैं। पिछली तिमाही में सर्विस के लिहाज से हमारी कैपेसिटी को लेकर कुछ चुनौती थी। हमारे सर्विस नेटवर्क के एक्सपैंशन की तुलना में हमारी सेल्स तेजी से बढ़ी है।" ओला इलेक्ट्रिक ने अक्टूबर में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। हालांकि, यह कंपनी की होलसेल्स है। कंपनी ने 30 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। सितंबर की तुलना में इसकी सेल्स में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.