Ola Electric शुरू कर सकती है इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का रेंटल बिजनेस, CEO ने दिया संकेत

ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2023 15:31 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी
  • हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी का पहला रैंक है

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने मोटरसाइकिल रेंटल सर्विस शुरू की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric कुछ नए सेगमेंट में बिजनेस शुरू कर सकती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी का पहला स्थान है। ओला इलेक्ट्रिक ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रेंटल बिजनेस शुरू करने का संकेत दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "पर्यटक शहरों में हमारे S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए एक रेंटल सर्विस शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। क्या आप कमेंट करेंगे कि देश में कहां आप इसका इस्तेमाल करेंगे? बेस्ट कमेंट को एक Ola S1X+ दिया जाएगा।" हालांकि, कंपनी की यह योजना शुरुआती दौर में है। 

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स बढ़कर लगभग 30,000 यूनिट्स की रही थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पिछले महीने की तुलना में कंपनी की ग्रोथ लगभग 30 प्रतिशत की रही है। पिछली पांच तिमाहियों से ओला इलेक्ट्रिक ने इस सेगमेंट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। हाल ही में इसने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air और S1X को लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने नए S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू की थी। इसका प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। 

पावरफुल मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Royal Enfield ने हाल ही में मोटरसाइकिल रेंटल सर्विस शुरू की थी। Royal Enfield Rental के जरिए 25 शहरों में मोटरसाइकिल्स को रेंट पर दिया जाएगा। यह सर्विस 40 से अधिक मोटरसाइकिल रेंटल ऑपरेटर्स के साथ मिलकर शुरू की गई है। Royal Enfield Rental को दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, धर्मशाला, मनाली, लेह, हरिद्वार, ऋषिकेश, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, गोवा, कोच्चि, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम, विशाखापट्टनम, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, शिमला, नैनीताल, बीर बिलिंग और सिलिगुड़ी में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने बताया था कि जल्द ही इस सर्विस को कुछ अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। इसमें एक मोटरसाइकिल रेंट पर लेने के लिए यूजर को Royal Enfield की वेबसाइट पर जाकर उस शहर को चुनना होगा जिसमें उसे मोटरसाइकिल की जरूरत है। यूजर को पिक अप का टाइम और तिथि और ड्रॉप का टाइम और तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद रेंट पर उपलब्ध मोटरसाइकिल्स के वेरिएंट्स और उनके प्राइसेज की जानकारी मिल जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.