Ola Electric बनी देश की सबसे बड़ी EV सेलर, अक्टूबर में बेची 20,000 से ज्यादा यूनिट्स

Ola Electric ने हाल ही में दावा किया था कि उसने नवरात्र के दौरान बिक्री में चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric के बाद Okinawa दूसरी सबसे बड़ी EV सेलर है
  • कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में तेजी आ रही है

कंपनी का कहना है कि बिक्री में तेजी का बड़ा कारण फेस्टिव सीजन है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में तेजी आ रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बनाने वाली Ola Electric पिछले महीने 20,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री के साथ EV सेगमेंट में सबसे बड़ी सेलर बन गई। कंपनी की कुल बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कहना है कि बिक्री में तेजी का बड़ा कारण फेस्टिव सीजन है। 

Ola Electric ने हाल ही में दावा किया था कि उसने नवरात्र के दौरान बिक्री में चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का कहना था कि उसने इस अवधि में प्रति मिनट एक ई-स्कूटर बेचा है। देश के EV मार्केट के इस दशक के अंत तक बढ़कर लगभग 150 अरब डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। Ola Electric के बाद Okinawa दूसरी सबसे बड़ी EV सेलर है। Okinawa ने अक्टूबर में 17,541 ई-स्कूटर्स बेचे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में VIDA V1 के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में प्रवेश किया है। हीरो मोटोकॉर्प देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है। 

पिछले महीने Ola Electric ने अफोर्डेबल प्राइस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च किया था। इसका प्राइस कंपनी के पहले से मौजूद Ola S1 और Ola S1 Pro से कम रखा गया है। Ola S1 Air की बैटरी कैपेसिटी 2.5 KWh और टॉप स्पीड 85kmph की है। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 101km की ARAI रेंज और सामान्य स्थितियों में 100km की रेंज देता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 84,999 रुपये है। यह शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें FAME II सब्सिडी शामिल है। इस प्राइस में राज्य की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी नहीं है। यह कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोरक्लेन व्हाइट कलर ऑप्शंस में मिलेगा कंपनी के अन्य ई-स्कूटर्स की तरह इसमें म्यूजिक, नेविगेशन और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स हैं। Ola Electric ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम Move OS का नया वर्जन भी पेश किया है। Ola S1 Air इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Ola Electric ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की तैयारी की है। कंपनी के S1 और S1 Pro स्कूटर्स की नेपाल में बिक्री की जाएगी। इसके बाद कंपनी लैटिन अमेरिका, आसियान और यूरोप में एक्सपैंशन कर सकती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.