Okaya के ई-स्कूटर्स की बिक्री 140 प्रतिशत बढ़ी, टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करेगी कंपनी

इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज में Faast, Freedom और ClassIQ+ शामिल हैं। कंपनी के सबसे अधिक बिकने वाले Faast F4 की सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर तक है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जून 2023 14:01 IST
ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में यह छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है
  • इसका मार्केट शेयर लगभग 3.7 प्रतिशत का है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में Ola Electric पहले स्थान पर है

FAME II सब्सिडी में कमी के बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज में बदलाव किया है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Okaya EV की पिछले महीने सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 140 प्रतिशत बढ़कर 3,875 यूनिट्स की रही। इस सेगमेंट में यह छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका मार्केट शेयर लगभग 3.7 प्रतिशत का है। 

Okaya EV ने बताया कि उसे मार्केट में मौजूदगी बढ़ाने का फायदा मिला है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज में Faast, Freedom और ClassIQ+ शामिल हैं। कंपनी के सबसे अधिक बिकने वाले Faast F4 की सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर तक है। कंपनी की योजना अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के साथ ही अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में अधिक टेक्नोलॉजी लाने की है। इसने FAME II सब्सिडी में कमी के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइसेज में बदलाव किया है। 

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Faast F2F को पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 70-80 किमी की रेंज दे सकता है और लगभग 55 किमी की टॉप स्पीड के साथ शहरों में चलाने के लिए बेहतर है। इस स्कूटर में 800W-BLDC-हब मोटर दी गई है जिसे 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन LFP बैटरी से पावर मिलती है। इसे Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White में उपलब्ध कराया गया है। 
 
इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 70-80 किलोमीटर की है। इसे चार-पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में Ola Electric पहले स्थान पर है। इसके बाद TVS, Ather Energy, Bajaj Auto और Ampere हैं।  Ola Electric इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। ओला इलेक्ट्रिक में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी हैइस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। पिछले वर्ष दिसंबर में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.