Mini E-Bike 1 हुई 250W मोटर और बिल्ट इन GPS के साथ पेश

Mini E-Bike 1 में 250-वाट रियर हब मोटर दी गई है, जिसे एक इंटीग्रेटेड कॉकपिट या स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

Mini E-Bike 1 हुई 250W मोटर और बिल्ट इन GPS के साथ पेश

Photo Credit: Angell Mobility

Mini E-Bike 1 में 250-वाट रियर हब मोटर दी गई है।

ख़ास बातें
  • Mini E-Bike 1 की कीमत $3,716 (लगभग 3,09,239 रुपये) है।
  • पावर की बात करें तो Mini E-Bike 1 में 250-वाट रियर हब मोटर दी गई है।
  • Mini E-Bike 1 में 2.1 किलोग्राम की स्वैपेबल बैटरी पैक दी गई है।
विज्ञापन
Mini अपनी नई Mini E-Bike 1 के साथ टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर रही है। कंपनी ने इस बाइक को फ्रांस के ब्रांड एंजेल मोबिलिटी के साथ मिलकर तैयार किया है। यह एडवांस राइडर्स के लिए एक प्रीमियम लेकिन फीचर-पैक बाइक है। Mini E-Bike 1 में 250-वाट रियर हब मोटर दी गई है। यहां हम आपको Mini E-Bike 1 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV


Mini E-Bike 1 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Mini E-Bike 1 की कीमत 349,00 € है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Mini E-Bike 1 ओशन वेव ग्रीन और वाइब्रेंट सिल्वर जैसे दो कलर्स में उपलब्ध है। Mini E-Bike 1 एक लिमिटेड वर्जन बाइक है तो जिस साल पहली मिनी कूपर लॉन्च हुई थी उसे याद करते हुए सिर्फ 1,959 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा। 


Mini E-Bike 1 की खासियतें


पावर की बात करें तो Mini E-Bike 1 में 250-वाट रियर हब मोटर दी गई है, जिसे एक इंटीग्रेटेड कॉकपिट या स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इससे राइडर्स चलते-फिरते परफॉर्मेंस सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही इस बाइक में 2.1 किलोग्राम की स्वैपेबल बैटरी पैक दी गई है, जिसे अंदर छिपाकर रखा जा सकता है। इसके जरिए चार्ज करना आसान हो जाता है। किसी भी सामान्य ई-बाइक के विपरीत Mini E-Bike 1 पूरी तरह से कस्टमाइजेशन पर बेस्ड है। यह बाइक लंबे या छोटे हर लंबाई वाले राइडर के हिसाब से एडजेस्ट हो सकती है। इस बाइक को खासतौर पर शहर में राइड के लिए डिजाइन किया गया, इसमें एक एल्यूमीनियम फ्रेम और एक थर्मोप्लास्टिक चेन गार्ड है। यह ई-बाइक विभिन्न प्रकार की राइडिंग के लिए बनाई गई है।
 
Latest and Breaking News on NDTV


इस बाइक की ऐप इस ई-बाइक को और भी अलग बनाती है। अपने फोन पर कुछ टैप करके आप इनबिल्ट जीपीएस के जरिए अपनी बाइक को लॉक, अनलॉक और लोकेट कर सकते हैं। अगर आप सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद राइड करना चाहते हैं तो इस बाइक में आगे और पीछे लाइट्स दी गई हैं जो कि सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike, Angell Mobility
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »