MG Motor की  Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, लॉन्च के 6 महीने में बिकी 20,000 यूनिट्स 

हाल ही में MG Motor ने इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के प्राइसेज में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 17:27 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की EV सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है
  • इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं
  • Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है

पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में MG Motor की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। कंपनी की EV सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। यह लॉन्च के छह महीने के अंदर 20,000 यूनिट्स की सेल्स हासिल करने वाली पहली EV बन गई है। कंपनी ने बताया है कि Windsor EV को मेट्रो शहरों के साथ ही कुछ अन्य शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स को Windsor EV का डिजाइन, टेक फीचर्स और अधिक स्पेस वाला केबिन पसंद आ रहा है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के प्राइसेज में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। 

Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। इसे चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  2. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Poco X8 Pro सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  2. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  3. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  4. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. 48MP कैमरा वाला Google Pixel 10a मिल रहा यहां पर सस्ता, जानें पूरा ऑफर
  6. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  8. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  10. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.