MG ने भारत में लॉन्च की  Comet EV, 8 लाख रुपये से कम प्राइस

इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 14:47 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी
  • इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं
  • यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। इसी कड़ी में MG Motor ने बुधवार को Comet EV को लॉन्च किया। यह कंपनी की एंट्री लेवल की इलेक्ट्रिक कार है। यह इंडोनेशिया में बेची जाने वाली Wuling Air EV पर बेस्ड है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये है। इसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। 

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है और सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 230 किलोमीटर है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं। 

इसके टॉप वेरिएंट में ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Comet EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। इस इलेक्ट्रिक कार में स्मार्ट Key दी गई है जिसका स्क्वेयर आकार है और इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन दिए गए हैं। हालांकि, इसे कीचेन में रखने के लिए कोई स्लॉट नहीं है। इसके अलावा इसकी डिजिटल की भी होगी जिससे व्हीकल का मालिक इसे अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकेगा। 

यह देश में कंपनी की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार होगी। इसमें दो ड्राइविंग मोड, नॉर्मल और सपोर्टमिल सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक हो सकती है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। पिछले वर्ष दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। कंपनी ने बताया कि सुरक्षा के लिए इसमें सॉलिड स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.