MG Comet EV में मिलेंगे Jio Platforms के कनेक्टेड कार फीचर्स

Comet EV में वॉयस असिस्टेंट को 'हेलो जियो वॉयस असिस्टेंट' कहा जाएगा। इस वॉयस असिस्टेंट को विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों को समझने की ट्रेनिंग दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2023 16:16 IST
ख़ास बातें
  • इसके वॉयस असिस्टेंट को 'हेलो जियो वॉयस असिस्टेंट' कहा जाएगा
  • इस वॉयस असिस्टेंट को कई क्षेत्रीय बोलियों को समझने की ट्रेनिंग मिली है
  • कंपनी ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था

इस इलेक्ट्रिक कार में Jio का ई-सिम इंटीग्रेट किया गया है जिससे व्हीकल की सुरक्षा बेहतर होगी

कुछ वर्ष पहले देश में बिजनेस शुरू करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी Comet EV में कनेक्टेड कार फीचर्स के लिए Jio Platforms के साथ टाई-अप किया है। इन फीचर्स में वॉयस असिस्टेंट शामिल है। इसके साथ म्यूजिक ऐप्स, पेमेंट ऐप्स, कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और हार्डवेयर को इंटीग्रेट किया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Comet EV में वॉयस असिस्टेंट को 'हेलो जियो वॉयस असिस्टेंट' कहा जाएगा। इस वॉयस असिस्टेंट को विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों को समझने की ट्रेनिंग दी गई है। यह सिस्टम वेदर, न्यूज, क्रिकेट और बहुत से अन्य विषयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले डायलॉग्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इसके अलावा इसके जरिए यूजर्स को सॉन्ग चलाने और एयर कंडीशनर को ऑन या ऑफ करने की सुविधा भी मिलेगी। Comet EV में Jio का ई-सिम इंटीग्रेट किया गया है जिससे व्हीकल की सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा। 

कंपनी ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था।। यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। इसे तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि यह शुरुआती प्राइस 5,000 बुकिंग्स के लिए है। इसके बाद इसका प्राइस बढ़ाया जा सकता है। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की पेशकश कर रही  है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। 

इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध कराए गए हैं। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। Comet EV के लॉन्च के बाद पिछले महीने कंपनी की बिक्री बढ़ी थी। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  2. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  6. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  7. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  9. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  10. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.