MG की Comet EV की शुरू हुई टेस्ट ड्राइव, 15 मई से होगी बुकिंग

यह देश में MG Motor की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023 15:15 IST
ख़ास बातें
  • यह देश में MG Motor की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है
  • इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं

यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है

MG Motor की Comet EV के लिए ट्रेस्ट ड्राइव शुरू हो गई है। इस सप्ताह लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्ट ड्राइव कंपनी की डीलपशिप्स से ली जा सकती है। Comet EV की बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। यह देश में MG Motor की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

कंपनी का दावा है कि Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं। 

इसके टॉप वेरिएंट में ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Comet EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। इसमें स्मार्ट Key दी गई है जिसका स्क्वेयर आकार है और इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन दिए गए हैं। हालांकि, इसे कीचेन में रखने के लिए कोई स्लॉट नहीं है। इसके अलावा इसकी डिजिटल की भी होगी जिससे व्हीकल का मालिक इसे अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकेगा। 

देश में पिछले वर्ष EV की बिक्री लगभग 50,000 यूनिट्स की थी, जो इस वर्ष बढ़ाकर 1.2 लाख यूनिट्स पर पहुंचने की संभावना है। Comet EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। पिछले वर्ष दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.