Maruti Suzuki की कारों पर इस महीने भारी डिस्काउंट, 69,000 रुपये तक कम होगा प्राइस

कंपनी की Nexa और Arena ब्रांड वाली डीलरशिप्स के जरिए बेची जाने वाली 10 कारों पर बेनेफिट्स की पेशकश की जा रही है

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 जून 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • इनमें सबसे अधिक डिस्काउंट Maruti Ignis पर 69,000 रुपये का है
  • हैचबैक Baleno के मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक छूट है
  • कंपनी के Grand Vitara, Ertiga और XL6 जैसे मॉडल्स पर डिस्काउंट नहीं है

हैचबैक Baleno के मैनुअल और ऑटोमैटिक डेल्टा वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने इस महीने अपनी बहुत सी कारों पर बड़े डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी की Nexa और Arena ब्रांड वाली डीलरशिप्स के जरिए बेची जाने वाली 10 कारों पर बेनेफिट्स की पेशकश की जा रही है। इनमें सबसे अधिक डिस्काउंट Maruti Ignis पर 69,000 रुपये का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने Alto 800 के स्टैंडर्ड वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की है। इसके साथ ही Alto K10 पर 59,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक डिस्काउंट इसके पेट्रोल इंजन वाले मैनुअल वेरिएंट पर है। इसमें 40,000 रुपये का कैश बेनेफिट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके पेट्रोल इंजन वाले ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 39,000 रुपये और CNG से चलने वाली कार पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट है। 
Advertisement

हैचबैक कैटेगरी में अधिक बिक्री वाली कारों में शामिल Swift के कुछ वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक के बेनेफिट्स की पेशकश की जा रही है। इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके CNG वेरिएंट पर सिर्फ 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। Maruti S-Presso के मैनुअल टॉप स्पेसिफिकेशंस वेरिएंट पर कंपनी ने 58,000 रुपये तक के बेनेफिट्स की पेशकश की है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 29,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 40,000 रुपये के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। 

मारूति सुजुकी की सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक Baleno के मैनुअल और ऑटोमैटिक डेल्टा वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट है। इसके सभी अन्य वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक के बेनेफिट्स लिए जा सकते हैं। Maruti Ciaz के सभी वेरिएंट्स पर 33,000 रुपये का डिस्काउंट है। कंपनी की Ignis पर सबसे अधिक 69,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की जी रही है। यह इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये तक स्क्रैबल बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि, कंपनी के Brezza, Grand Vitara, Ertiga और XL6 जैसे मॉडल्स पर डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.