Mahindra के इलेट्रिक व्हीकल XUV400 के लिए शुरू हुई बुकिंग, 450 किलोमीटर से अधिक की रेंज

कंपनी ने हाल ही में इसे लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 17:31 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है
  • इसके शुरुआती प्राइसेज पहली 5,000 बुकिंग के लिए लागू हैं
  • XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी

इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल XUV400 के लिए गुरुवार से बुकिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इसे लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। 

इसका प्राइस 18.99 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसके शुरुआती प्राइसेज कंपनी को मिलने वाली पहली 5,000 बुकिंग के लिए लागू हैं। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो  सकती है। कंपनी का दावा है कि वह XUV400 के लॉन्च के एक वर्ष के अंदर इसकी 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी करेगी।  इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। 

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। 

कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी है।  टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष के अंत में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी दे रही हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आपकी गाड़ी का PUC एक्सपायर तो नहीं? भारी चालान से बचना है तो घर बैठे ऐसे करें चेक
  2. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  2. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  3. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  6. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  8. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  9. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  10. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.