महाकुंभ में परिवहन के लिए इस्तेमाल होंगे ओला इलेक्ट्रिक के 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Ola ने Kumbh Sah’AI’yak ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप एक नेविगेशन और इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर कार्य करता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 22:23 IST
ख़ास बातें
  • महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है
  • Ola ने Kumbh Sah’AI’yak ऐप भी लॉन्च किया है
  • यह ऐप एक नेविगेशन और इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर कार्य करता है

महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है

महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के साथ परिवहन की मजबूत व्यवस्था रखी जा रही है। इसमें बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने भी अपना योगदान दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ओला इलेक्ट्रिक ने परिवहन को आसान बनाने के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लगाया है। 

कंपनी के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने बताया, "महाकुंभ भारत की समृद्ध परंपराओं की एक झलक है। हमने स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी के सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।" महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी से जुड़े मोबिलिटी सॉल्यूशंस की पेशकश के लिए Ola ने Kumbh Sah'AI'yak ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप एक नेविगेशन और इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर कार्य करता है। इसमें कुंभ मेला के इतिहास और आकर्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध है। 
Advertisement

यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें डेटा सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने और गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए उपायों को भी इंटीग्रेट किया गया है। इसके अतिरिक्त, Ola Consumer ने प्रयागराज में यात्रा को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शटल, किफायती कैब रेंटल के साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशंस पर अलग ट्रांजिट के विकल्प जैसी सर्विसेज भी शुरू की हैं। 

जनवरी के पहले पखवाड़े में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक तीसरे स्थान पर है। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, इस महीने के पहले पखवाड़े में कंपनी ने लगभग 6,655 यूनिट्स की बिक्री की है। यह 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के बराबर है। पिछले वर्ष की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से अधिक का था। इस सेगमेंट में Bajaj Auto और TVS Motor ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ा है। इन दोनों कंपनियों के पास संयुक्त तौर पर 48 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। Ather Energy का मार्केट शेयर बढ़कर 14.2 प्रतिशत पर पहुंच गया है। ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने इससे निपटने के लिए अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुणा बढ़ाया है। इन स्टोर्स पर सर्विस की भी सुविधा मिलेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.