राजस्थान में मिला लिथियम का बड़ा रिजर्व, EV बैटरी में बड़ी ताकत बन सकता है भारत

ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में मिले इस रिजर्व से लिथियम की सप्लाई में चीन का दबदबा समाप्त हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2023 18:34 IST
ख़ास बातें
  • देश का पहला लिथियम रिजर्व जम्मू और कश्मीर में मिला था
  • लिथियम के लिए भारत पूरी तरह विदेश से मिलने वाली सप्लाई पर निर्भर है
  • भारत में कई मिनरल्स की जरूरत बढ़ रही है

इससे लिथियम के लिए भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लगाने वाली बैटरी के साथ ही मोबाइल और लैपटॉप बनाने में इस्तेमाल होने वाले Lithium का राजस्थान में बड़ा रिजर्व मिला है। कुछ महीने पहले देश का पहला लिथियम रिजर्व जम्मू और कश्मीर में मिला था। ऐसा बताया जा रहा है राजस्थान में नागौर के देगाना में मिला लिथियम रिजर्व इससे कहीं अधिक है। 

सरकारी अधिकारियों का दावा है कि इन रिजर्व में मौजूद लिथियम देश की जरूरत का 80 प्रतिशत पूरा कर सकता है। इससे लिथियम के लिए भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में मिले इस रिजर्व से लिथियम की सप्लाई में चीन का दबदबा समाप्त हो सकता है। लिथियम के लिए भारत पूरी तरह विदेश से मिलने वाली सप्लाई पर निर्भर है। राजस्थान में देगाना की उसी रेनवत पहाड़ी में लिथियम का रिजर्व मिला है जहां से कभी Tungsten मिनरल की सप्लाई की जाती थी। ब्रिटिश शासन के दौरान देगाना में रेनवत की पहाड़ी में टंगस्टन पाया गया था। 

इस वर्ष की शुरुआत में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की ओर से किए गए एक्सप्लोरेशन में जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम का रिजर्व मिला था। भारत में लिथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे बहुत से मिनरल्स का इम्पोर्ट किया जाता है। देश में मोबाइल फोन से लेकर सोलर पैनल तक में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण मिनरल्स की जरूरत बढ़ रही है। देश को इन मिनरल्स को खोज और इन्हें प्रोसेस करने की जरूरत है। 

नमक से लेकर ऑटोमोबाइल तक का बिजनेस करने वाले Tata Group ने भारत और यूरोप में EV के लिए बैटरी सेल प्लांट्स लगाने की योजना बनाई है। हाल ही में टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने कहा था कि इलेक्ट्रिक कारों में लोकल कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने में EV की बैटरी के लिए सेल मैन्युफैक्चरिंग को लोकलाइज करना महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को लोकल सप्लाई चेन तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया था कि टाटा मोटर्स बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत के अलावा यूरोप में प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। इससे यूरोप में फैक्टरी रखने वाली कंपनी की प्रीमियम कार यूनिट Jaguar Land Rover की बैटरी सेल की जरूरत भी पूरी हो सकेगी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.