• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की बैटरी के लिए जरूरी लिथियम का दुनियाभर में संकट

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की बैटरी के लिए जरूरी लिथियम का दुनियाभर में संकट

अर्जेंटीना, चिली और चीन भी नमक की झीलों से लिथ‍ियम का प्रोडक्‍शन कर रहे हैं।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की बैटरी के लिए जरूरी लिथियम का दुनियाभर में संकट

चीनी बैटरी मेकर्स की ओर से बढ़ी मांग के कारण लिथियम कार्बोनेट की कीमतें पिछले एक साल में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के प्रोडक्‍शन में तेजी से लिथियम की मांग बढ़ी है
  • लेकिन दुनियाभर में इसकी सप्‍लाई का संकट है
  • चीन से मुकाबला करने के लिए पश्चिमी देशों में नई खदानें लाने की रेस है
विज्ञापन
लिथियम-आयन बैटरी इस्‍तेमाल करने वाले इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के प्रोडक्‍शन में तेजी की वजह से लिथियम की मांग बढ़ी है। लेकिन दुनियाभर में इसकी सप्‍लाई का संकट है। चीन के साथ मुकाबला करने के लिए पश्चिमी देशों में नई खदानें लाने की रेस चल रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, सर्बिया की सरकार ने गुरुवार को एंग्लो-ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी रियो टिंटो पीएलसी (Rio Tinto Plc) के मालिकाना हक वाले एक प्रमुख लिथियम प्रोजेक्‍ट का लाइसेंस कैंसल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के इंडस्‍ट्री डिपार्टमेंट, US जियोलॉजिकल सर्वे, कंपनी की रिपोर्ट और क्रेडिट सुइस रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर प्रमुख लिथ‍ियम माइन और लिथियम की सप्‍लाई पर कुछ तथ्य इस प्रकार हैं। 

नमकीन खदानों से निकलता है लिथियम

मौजूदा वक्‍त में लिथियम, हार्ड रॉक या नमकीन खदानों से निकलता है। हार्ड रॉक खदानों से प्रोडक्‍शन करने के साथ ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा सप्‍लायर है। वहीं, अर्जेंटीना, चिली और चीन नमक की झीलों से इसका प्रोडक्‍शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इंडस्‍ट्री डिपार्टमेंट के अनुसार, लिथियम कार्बोनेट का कुल वैश्विक उत्पादन दिसंबर में 2021 में 485,000 टन था। 2022 में यह बढ़कर 615,000 टन और 2023 में 821,000 टन होने का अनुमान लगाया गया था। क्रेडिट सुइस का विश्लेषण है कि 2022 में लिथियम का प्रोडक्‍शन 588,000 टन और 2023 में 736,000 टन हो सकता है। लेकिन इसकी मांग ज्‍यादा रहेगी। ज्‍यादा मांग की वजह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल के इस्‍तेमाल होने वाली बैटरी हैं।

बढ़ सकती हैं कीमतें

चीनी बैटरी मेकर्स की ओर से बढ़ी मांग के कारण लिथियम कार्बोनेट की कीमतें पिछले एक साल में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दुनिया की टॉप 10 लिथियम प्रोड्यूसर में से एक ऑलकेम (Allkem) ने कहा है कि जून तक इसकी कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) प्रति टन हो जाएगी। 

दुनिया की सबसे बड़ी लिथियम खदानें

  • ग्रीनबुश (वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया)। यहां सालाना 1.34 मिलियन टन तक प्रोडक्‍शन हो सकता है। 
  • पिलगांगूर (वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया)। जून 2022 तक यहां 400,000-450,000 टन प्रोडक्‍शन की उम्‍मीद है। 
  • माउंट कैटलिन (वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया)। यहां खनन कर रही कंपनी ने 2021 में 230,065 टन स्पोड्यूमिन कॉन्संट्रेट का प्रोडक्‍शन किया।
  • मिब्रा (ब्राजील)। यहां हर साल 90,000 टन स्पोड्यूमिन का प्रोडक्‍शन किया जाता है। 
  • माउंड मैरिओन (वेस्‍टर्न ऑस्ट्रेलिया)। यहां जून 2022 तक 450,000-475,000 टन स्पोड्यूमिन का प्रोडक्‍शन होने की उम्‍मीद है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »