• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 90 km रेंज वाला Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 20 से ज्यादा भारतीय शहरों में उपलब्ध, जानें कीमत

90 km रेंज वाला Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 20 से ज्यादा भारतीय शहरों में उपलब्ध, जानें कीमत

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2,000 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करा सकते हैं।

90 km रेंज वाला Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 20 से ज्यादा भारतीय शहरों में उपलब्ध, जानें कीमत

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 90 किलोमीटर है

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर अब दिल्ली, मुंबई और गोवा में भी उपलब्ध
  • 2022 में चेतक के नेटवर्क में 12 नए शहर जोड़े गए
  • Chetak EV की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,91,275 रुपये है
विज्ञापन
Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की उपलब्धता में कुछ नए शहर जुड़ गए हैं, जिसके बाद अब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 20 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। भारत में सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर (Popular electric scooter in India) में से एक Chetak अब दिल्ली, गोवा, और मुंबई सहित 20 से ज्यादा शहरों में खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि 2022 के पहले छह हफ्तों में चेतक नेटवर्क को दोगुना करने में कामयाब रही है।

Bajaj Auto का यह एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 20 से ज्यादा भारतीय शहरों में उपलब्ध है, जिनमें हाल ही में बजाज ने कोयंबटूर, कोच्चि, कोझीकोड, मदुरै, विशाखापत्तनम, नासिक, वसई, हुबली, सूरत और मापुसा को भी जोड़ा था। कंपनी ने जानकारी दी है कि 2022 में चेतक के नेटवर्क में 12 नए शहर जोड़े गए हैं।
 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2,000 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करा सकते हैं। Chetak EV की कीमत राज्यों द्वारा मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से अलग-अलग है। Chetak EV की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,91,275 रुपये है, लेकिन FAME II सब्सिडी घटाने और स्मार्ट कार्ड चार्ज व इंश्योरेंस जोड़ने के बाद, इसकी ऑन-रोड कीमत 1,53,821 रुपये होगी। इसी तरह विभिन्न राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होगी।

पावर और फीचर्स की बात करें, तो Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 90Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि चेतक स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »