45Kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है Kingbull की ये इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Verve और Jumper Go दोनों को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के मुताबिक, इनकी बिक्री 15 मई से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Verve और Jumper Go दोनों को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है
  • इनकी बिक्री 15 मई से शुरू होगी
  • Verve की कीमत $1,799 और Jumper Go की $1,899 है

Photo Credit: kingbull

ई-बाइक ब्रांड Kingbull ने अपनी नई दो प्रीमियम स्टेप-थ्रू ई-बाइक्स - Verve और Jumper Go को पेश किया है। दोनों मॉडल्स को अलग-अलग तरह के राइडर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, लेकिन इनका बेस एक जैसा है। इनमें 750W Bafang मोटर, 48V/960Wh सैमसंग बैटरी और 20 x 4.0 इंच के Kenda फैट टायर्स मिलते हैं। डिजाइन में एल्यूमीनियम स्टेप-थ्रू फ्रेम है, जो हर उम्र के राइडर्स के लिए एंट्री को आसान बनाता है। राइडिंग के लिए Shimano 8-स्पीड गियरिंग और Tektro 4-पिस्टन हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है।

Verve और Jumper Go दोनों को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के मुताबिक, इनकी बिक्री 15 मई से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत Verve की शुरुआती कीमत $1,799 (करीब 1.53 लाख रुपये) रखी गई है, जबकि Jumper Go को $1,899 (लगभग 1.62 लाख रुपये) में खरीदा जा सकता है।

Verve एक कॉम्पैक्ट और फोल्डेबल ई-बाइक है, जिसे खासतौर पर शहरों में आने-जाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन और टॉर्क व ब्रेक सेंसर्स मिलते हैं, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए हैं। इसकी टॉप स्पीड 20mph (32 Kmph) तक जाती है, जो डेली कम्यूटिंग के लिए काफी है।

वहीं, Jumper Go को ऑफ-रोड और अडवेंचर राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एयर सस्पेंशन दिया गया है और यह 28mph (45 Kmph) तक की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। इसका लुक और राइडिंग कैरेक्टर ज्यादा रग्ड है, जिससे यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो ट्रेल्स या वीकेंड राइड्स पर जाना पसंद करते हैं।
Advertisement

इन दोनों ई-बाइक्स में फोल्डिंग फ्रेम, इको-लेदर सैडल और एर्गोनॉमिक ग्रिप्स जैसे यूजर-कम्फर्ट फोकस्ड फीचर्स दिए गए हैं। क्लीन डिजाइन के लिए बैटरी को फ्रेम के अंदर ही फिट किया गया है और पोर्टेबिलिटी के लिए फोल्डिंग मैकेनिज्म शामिल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kingbull, Kingbull e bikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.