• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 97km रेंज वाली फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक Kingbull Literider 2.0 हुई लॉन्च, जानें कीमत

97km रेंज वाली फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक Kingbull Literider 2.0 हुई लॉन्च, जानें कीमत

यह इलेक्ट्रिक बाइक खासतौर पर अर्बन यूजर्स के लिए लॉन्च की गई है।

97km रेंज वाली फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक Kingbull Literider 2.0 हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Kingbull

Kingbull Literider 2.0 इलेक्ट्रिक बाइक में 750W की मोटर लगी है।

ख़ास बातें
  • पुराने मॉडल से नए वर्जन में कई अपग्रेड किए गए हैं।
  • नई इलेक्ट्रिक बाइक में 750W की मोटर लगी है।
  • इसकी टॉप स्पीड 28mph की बताई गई है।
विज्ञापन
Kingbull ने नई फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक Literider 2.0 को लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक बाइक खासतौर पर अर्बन कम्युटर्स के लिए लॉन्च की गई है। इसके अलावा एडवेंचर का शौक रखने वाले भी इसे पसंद करेंगे। पुराने मॉडल से नए वर्जन में कई अपग्रेड किए गए हैं। नई इलेक्ट्रिक बाइक में 750W की मोटर लगी है। इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 32kg के लगभग है। इसकी टॉप स्पीड 28mph की बताई गई है। यह पांच कलर वेरिएंट्स में आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Kingbull Literider 2.0 Price

Kingbull Literider 2.0 का प्राइस 1,099 डॉलर (लगभग 94000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से मल्टीपल कलर्स में खरीदा जा सकता है जिसमें purple, black, white, red, और green शामिल हैं। कंपनी कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में इसके लिए टेस्ट राइड भी उपलब्ध करवा रही है। 
 

Kingbull Literider 2.0 Specifications

Kingbull Literider 2.0 में 750W BAFANG (GD) ब्रशलैस मोटर लगी है। यह 85Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। कंपनी का कहना है कि 30 डिग्री की खड़ी चढ़ाई पर भी यह स्मूद पावर डिलीवरी कर सकती है। कंपनी ने बैटरी सिस्टम को अपग्रेड किया है और यह सिंगल चार्ज में 60 मील यानी लगभग 97km तक चल सकती है। इसमें फोल्डिंग फ्रेम दिया गया है। 

इलेक्ट्रिक बाइक में 20×4 इंच के पंक्चर-रसिस्टेंट CST फैट टायर लगे हैं। यह विभिन्न तरह के टेरेंस पर कमाल की ग्रिप दे सकती है। इसमें फ्रंट में 50mm का सस्पेंशन फॉर्क लगा है जो शॉक एब्जॉर्ब कर लेता है। बाइक में कंपनी ने हाइड्रॉलिक ब्रेक्स दिए हैं। बाइक में फोल्डिंग पैडल भी लगे हैं। इसमें रियर में रैक भी दिया गया है जिससे कि स्टोरेज भी की जा सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 32kg के लगभग है। इसकी टॉप स्पीड 28mph की बताई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kingbull Literider
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »