• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर चलने वाले Electric One E1 Astro Pro सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर चलने वाले Electric One E1 Astro Pro सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Electric One E1 Astro Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2,400W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। स्पीड की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 किलोमीटर की टॉप स्पीड से दौड़ सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर चलने वाले Electric One E1 Astro Pro सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Electric One

Electric One E1 Astro Pro की रेंज 200 किलोमीटर है।

ख़ास बातें
  • Electric One E1 Astro Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2,400W इलेक्ट्रिक मोटर है
  • E1 Astro Pro सीरीज की एक्स शोरूम कीमत 99,999 और 124,999 रुपये है।
  • Electric One E1 Astro Pro 200 KM की रेंज प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Electric One ने भारतीय बाजार में Electric One E1 Astro Pro और E1 Astro Pro 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिए हैं। ये दोनों नए ई-स्कूटर भारत में Electric One के पहले टू-व्हीलर मॉडल हैं। ये नए स्कूटर एक बार चार्ज होकर 200 किलोमीटर की रेंज का दावा करते हैं। यहां हम आपको इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और पावर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Electric One E1 Astro Pro की पावर और रेंज


Electric One E1 Astro Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2,400W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। स्पीड की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 किलोमीटर की टॉप स्पीड से दौड़ सकते हैं। वहीं सिर्फ 2.99 सेकेंड्स में 0 से 40 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकते हैं। रेंज की बात की जाए तो ये एक बार चार्ज होकर 200 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकते हैं। E1 Astro Pro और E1 Astro Pro 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर एडवांस एडवेंचर एस बैटरी से लैस हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से ये कार्बन-कोटेड, रस्ट प्रूफ और हाई फ्रेड फ्रेम से लैस हैं। 

ई-स्कूटर में ज्यादा कंफर्टेबल राइड के लिए एनएफसी और स्मार्ट कार्ड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। NFT, E1 Astro Pro सीरीज स्कूटर ग्राहकों को राइड शेयरिंग ऑप्शन प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि उसने ग्लोबल ईवी मार्केट में अपनी सफलताओं के आधार पर नए ई-स्कूटर को भारत में पेश किया है। इलेक्ट्रिक वन का यह भी कहना है कि अपनी भारतीय बाजार में उपस्थिति के साथ E1 Astro Pro और E1 Astro Pro 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर के खरीदारों को वर्ल्ड क्लास आफ्टर सेल्स सर्विस प्रदान करेगा। कंपनी के अनुसार, E1 Astro Pro मॉडल भारतीय यात्रियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।


E1 Astro Pro सीरीज की कीमत


कीमत की बात की जाए तो E1 Astro Pro सीरीज की भारत में एक्स शोरूम कीमत 99,999 और 124,999 रुपये है। ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर Electric One स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उपलब्धता कुछ शहरों तक ही सीमित होगी लेकिन बाद में 20 राज्यों में फैल जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो ये नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Red Berry, Blaze Orange, Elegant White, Racing Green और Metallic Grey में उपलब्ध है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »