• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bharat Mobility Expo 2024: Joy e bike ने पेश किया हाइड्रोजन पावर से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में

Bharat Mobility Expo 2024: Joy e-bike ने पेश किया हाइड्रोजन पावर से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में

स्कूटर देखने में शानदार नजर आया और इसका डिजाइन भी बेहद आकर्षक दिखाई दिया।

Bharat Mobility Expo 2024: Joy e-bike ने पेश किया हाइड्रोजन पावर से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसके बारे में

Photo Credit: X/Joy e-bike

Joy e-bike की WardWizard Innovations & Mobility Limited ने अपने हाईड्रोजन चालित इलेक्ट्रिक स्कूटर के कॉन्सेप्ट को पेश किया।

ख़ास बातें
  • कंपनी का पहला हाइड्रोजन पावर्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश।
  • स्कूटर देखने में शानदार नजर आया।
  • अभी केवल एक प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया गया है स्कूटर।
विज्ञापन
Joy e-bike की WardWizard Innovations & Mobility Limited ने अपने हाईड्रोजन चालित इलेक्ट्रिक स्कूटर के कॉन्सेप्ट को पेश कर दिया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के अंतर्गत पहला हाइड्रोजन पावर्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश किया है। इसी के साथ कंपनी ने एक हाइ स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किया है। आइए जानते हैं इन नए जेनरेशन के इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स के बारे में। 

Bharat Mobility Expo 2024 में सबका ध्यान Joy e-bike की WardWizard Innovations ने खींचा जब कंपनी ने अपना हाइड्रोजन पावर से चलने वाला ईलेक्ट्रिक टूव्हीलर पेश किया। स्कूटर देखने में शानदार नजर आया और इसका डिजाइन भी बेहद आकर्षक दिखाई दिया। हाईड्रोजन से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर कंपनी ने जता दिया कि वह कैसे सस्टेनेबल और इनोवेटिव इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन के अपने विजन को लेकर आगे बढ़ रही है। हालांकि यह हाईड्रोजन पावर्ड स्कूटर अभी केवल एक प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया गया है। 
मौके पर कंपनी के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर, यतिन गुप्ता ने भारत सरकार का Bharat Mobility Global Expo जैसे ईवेंट को ऑर्गेनाइज करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल मोबिलिटी को आगे ले जाने में सरकार का अहम रोल है। गुप्ता ने सभी के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन उपलब्ध करवाने के Joy e-bike के लक्ष्य के बारे में बात की। उन्होंने जोर दिया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) अब वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य रूप से लोगों की जिंदगी में शामिल होने चाहिएं। 

WardWizard ने हाइड्रोजन पावर्ड इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पेश करते हुए बताया कि कैसे वह हाइड्रोजन फ्यूल सेल और इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इसमें कर रही है। इस प्रोटोटाइप का लॉन्च होना भविष्य में क्लीन और एफिशिएंट मोबिलिटी की नींव रखता है। हालांकि यह अभी रिसर्च और डेवलेपमेंट स्टेज में बताया गया है। लेकिन हाईड्रोजन आधारित फ्यूल सेल कॉन्सेप्ट नेक्स्ट जेनरेशन के यूजर्स के लिए यूटिलिटी व्हीकल्स में एक बड़ा रोल अदा करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में A&S Power के साथ साझेदारी भी की है। जिसके माध्यम से कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन Li-ion सेल टेक्नोलॉजी और GAJA Cells पर काम करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »