• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • iVOOMi कस्टमर्स के लिए खुशखबरी! Rs 2,999 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर अपग्रेड करवाने का मौका, जानें डिटेल्स

iVOOMi कस्टमर्स के लिए खुशखबरी! Rs 2,999 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपग्रेड करवाने का मौका, जानें डिटेल्स

iVOOMi E2W कंपनी ने 2,999 रुपये में व्हीकल अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च किया है।

iVOOMi कस्टमर्स के लिए खुशखबरी! Rs 2,999 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपग्रेड करवाने का मौका, जानें डिटेल्स

Photo Credit: iVoomi

Jeet X में 100 किलोमीटर की रेंज दी गई है।

ख़ास बातें
  • iVOOMi ने 2,999 रुपये में व्हीकल अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च किया है।
  • कंपनी प्रोग्राम के अंतर्गत सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज शामिल।
  • अपग्रेड के तहत व्हीकल्स में स्मार्ट फीचर्स जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
iVOOMi इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स के लिए व्हीकल अपग्रेड प्रोग्राम लेकर आई है। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर दिया है जिसके तहत ग्राहक लेटेस्ट क्लाउड कनेक्टेड ई स्कूटर अपग्रेड ले सकते हैं। इस अपग्रेड प्रोग्राम की कीमत 3 हजार रुपये से कम रखी गई है। कंपनी ने प्रोग्राम के अंतर्गत अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज को रखा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

iVOOMi E2W कंपनी ने 2,999 रुपये में व्हीकल अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसमें कंपनी के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसे JeetX, S1, और S1 2.0 आदि को शामिल किया है। अपग्रेड के तहत व्हीकल्स में स्मार्ट फीचर्स जोड़े जाएंगे। जिसमें ब्लूटूथ, NFC, 4G/5G कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, की-लैस एंट्री, मॉनिटरिंग व ऑपरेशंस के लिए स्मार्टफोन ऐप इंटीग्रेशन, और Smart Security Feature शामिल हैं। अपग्रेड प्रोग्राम से अपडेट के बाद यूजर्स को टेक्नोलॉजिकली एडवांस्ड, और फीचर रिच राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने की बात कही गई है। 

इस व्हीकल अपग्रेड प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए कस्टमर को अपने नजदीकी अथॉराइज्ड iVOOMi डीलरशिप पर जाना होगा। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ, अश्विन भंडारी ने मौके पर कहा कि यह कंपनी की स्मार्ट ई-मोबिलिटी में नई छलांग है। इसके बाद यूजर को क्लाउड, इंफॉर्मेशन, और हर मोड़ पर कंट्रोल का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। 

iVoomi S1 240 कंपनी का हाई एंड मॉडल है। इसके फीचर्स देखें तो इसमें कंपनी ने सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर की रेंज देने का दावा किया है। इसमें 4.2kwh की ट्विन बैटरी हैं। यह 2.5kw मोटर के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 3.5 सेकेंड का टाइम लेता है। इसकी चार्जिंग कैपिसिटी की बात करें तो जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्जिंग होने में इसे 3 घंटे का समय लग जाता है। iVoomi S1 स्कूटर्स में कई तरह के राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं जिनमें ईको, स्पोर्ट्स, राइडर पावर मोड आदि शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें फाइंड माय राइड और जीपीएस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें एडवांस बैटरी सेफ्टी सुनिश्चित की गई है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »