भारत में चार EV मॉडल्स लॉन्च करेगी Hyundai

इनमें कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV का Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल होगा। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2024 23:02 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • कंपनी की 2026 तक भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना है
  • Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है

कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से शामिल Hyundai Motor की देश में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लॉन्च करने की योजना है। इनमें कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV का Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल होगा। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

ह्युंडई ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा कराए गए दस्तावेजों में यह जानकारी है। कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की है। ह्युंडई ने तमिलनाडु में चेन्नई के निकट अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में EV की बैटरी की असेंबलिंग के लिए Hyundai Motor ग्रुप की फर्म Mobis को एक हिस्सा लीज पर दिया है। इससे ह्यंडई की बैटरी पैक के इम्पोर्ट पर कॉस्ट में कमी होगी। 

कंपनी की 2026 तक भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है। Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। यह भारत में अपनी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज क्रेटा SUV के समान साइज वाले हाइब्रिड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल को लाने पर विचार कर रहा है। Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। इसके साथ ही इन कंपनियों की EV को लेकर योजना भी बरकरार है। 

ये दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियां देश में पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा IONIQ 5 और EV6 जैसे इम्पोर्टेड EV की बिक्री करती हैं। इनकी योजना 2025 में अपने पहले मेड इन इंडिया EV को लॉन्च करने की है। हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों के मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका मुकाबला Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Tata Motors की Harrier, Mahindra की Scorpio-N और Skoda की Kushaq से होता है। पिछले कुछ वर्षों में क्रेटा के कुछ अपडेटेड वर्जन पेश किए गए हैं। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वर्जन पेश किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.