• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा

Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा

भारत में Ioniq 5 के कुल 1,389 यूनिट्स ही बिके हैं। संख्या निश्चित तौर पर कम है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रही है।

Hyundai Ioniq 5 EV ने मचाया धमाल! 2.60 लाख यूनिट्स बिके, भारत में इतने लोगों ने खरीदा
ख़ास बातें
  • Ioniq 5 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था
  • इसकी वर्तमान में भारत में कीमत 46.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की लगभग 1,389 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं
विज्ञापन
Hyundai का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मार्केट में दबदबा बनाने का है और इसके सेल्स के आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल्स लोगों को खासा पसंद भी आ रहे हैं। कंपनी की Ioniq 5 उसके लिए अच्छा परफॉर्म करती नजर आ रहा है, जिसे Hyundai भारत में भी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इस ईवी मॉडल के 2 लाख 60 हजार यूनिट्स बिकने की घोषणा की है, जो एक ईवी मॉडल के लिए अच्छी संख्या है।

Hyundai का कहना है कि उसकी Ioniq 5 की दुनिया भर में 2.62 लाख यूनिचट्स बिकी हैं। ये आंकड़े ग्लोबली 24 बाजारों के हैं। आंकड़ों को विस्तार से शेयर करते हुए कंपनी ने बताया कि इसमें Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स कंपनी के घरेलू बाजार, दक्षिण कोरिया के हैं, जहां इसकी कुल 66,938 यूनिट्स बेची गई हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्त राज्य अमेरिका 66,481 यूनिट्स के साथ था।

जर्मनी में Ioniq 5 की कुल 33,731 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। अन्य मार्केट में बिक्री बड़े मार्जिन से कम रही, लेकिन फिर भी, प्रीमियम प्राइस रेंज को देखते हुए इसे बुरी संख्या नहीं बोल सकते। यूके में Ioniq 5 की लगभग 14,400 यूनिट्स बिकी, जबकि कनाडा में 11,526, ​​नॉर्वे में 10,462, इंडोनेशिया में 9,307, नीदरलैंड्स में 6,284, फ्रांस में 5,472, इजराइल में 5,104 और स्विट्ज़रलैंड में 4,301 यूनिट्स बेची गईं।

इस बिंदु पर टेस्ला या बीवाईडी से कोई भी तुलना अनुचित होगी। लेकिन जबकि इलेक्ट्रिक कार पारिस्थितिकी तंत्र में दो बाजार नेता काफी बड़े ग्राहक आधार पर कब्जा कर सकते हैं, हुंडई ने उल्लेखनीय प्रगति की है। और इसका बड़ा श्रेय Ioniq 5 को जाता है। क्रॉसओवर एसयूवी 2021 से उत्पादन में है और पिछले तीन वर्षों में, कई देशों में अपनी जगह बना चुकी है।

मुझे पता है कि आप भारत के आंकड़ों को जानना चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, भारत में Ioniq 5 के कुल 1,389 यूनिट्स ही बिके हैं। संख्या निश्चित तौर पर कम है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक कार को भारत में पिछले साल की शुरुआत में लाया गया था और जुलाई तक इसकी 500 यूनिट्स ग्राहकों को डिलीवर कर दी गई थी। इसके बाद, पिछले साल नवंबर में कंपनी ने ईवी की 1,000 यूनिट्स बेचे जाने की घोषणा की थी।

Hyundai Ioniq 5 को भारत में 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया था और वर्तमान में यह 46.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बेची जा रही है। भारत में EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से है। EV 301bhp की पावर जेनरेट कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। वहीं, कंपनी का दावा है कि इसकी फुल चार्ज रेंज 631 Km (ARAI सर्टिफाइड) है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »