Hyundai की Creta Electric की बढ़ी चार्जिंग स्पीड, 100Kw फास्ट चार्जिंग को करेगी सपोर्ट

क्रेटा इलेक्ट्रिक को 10-80 प्रतिशत तक चार्ज करने में केवल 39 मिनट लगेंगे। इससे पहले यह चार्जिंग 58 मिनटों में होती थी। ह्युंडई ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह सुधार किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 23:36 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी 100 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • ह्युंडई ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह सुधार किया है
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं

इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 18.02 लाख रुपये से 23.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

पिछले वर्ष लॉन्च की गई Hyundai की Creta Electric की चार्जिंग कैपेबिलिटी बढ़ गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी 100 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फास्ट चार्जिंग के अलावा कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका डिजाइन स्टैंडर्ड क्रेटा के लगभग समान है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक को 10-80 प्रतिशत तक चार्ज करने में केवल 39 मिनट लगेंगे। इससे पहले यह चार्जिंग 58 मिनटों में होती थी। ह्युंडई ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह सुधार किया है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के मौजूदा कस्टमर्स के लिए यह सॉफ्टवेयर अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक SUV के कई फीचर्स इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान हैं। कंपनी ने इसके केबिन में बदलाव किए हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें स्टीयरिंग कॉलम के दायीं ओर गियर सेलेक्टर है। इसका कारण क्रेटा इलेक्ट्रिक में शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम का होना है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। 
 
क्रेटा इलेक्ट्रिक में 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज 18.02 लाख रुपये से 23.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प उपलब्ध हैं। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से इसका फ्रेम काफी मजबूत है। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.