• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेंगे 2 बैटरी पैक, स्कूटर से निकाल कर घर में कर सकते हैं चार्ज

Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेंगे 2 बैटरी पैक, स्कूटर से निकाल कर घर में कर सकते हैं चार्ज

Honda के पिछले टीजर से पता चला था कि Activa E में बड़ा डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा और यह 100% बैटरी होने पर 104 किलोमीटर चलेगा।

Honda Activa इलेक्ट्रिक में मिलेंगे 2 बैटरी पैक, स्कूटर से निकाल कर घर में कर सकते हैं चार्ज

Photo Credit: HMSI

ख़ास बातें
  • ई-स्कूटर डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक्स के साथ आएगा
  • Activa E में बड़ा डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा
  • माना जा रहा है कि यह 100% बैटरी होने पर 104 किलोमीटर चलेगा
विज्ञापन
Honda Activa इलेक्ट्रिक को भारत में 27 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। कंपनी देश में अपने पहले ई-स्कूटर को लगातार टीज कर रही है। हम पहले से जानते हैं कि इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा और इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। अब, कंपनी ने अपकमिंग Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी पैक मिलने की पुष्टि की है। स्कूटर में दो बैटरी पैक मिलेंगे, जिन्हें बाहर निकालकर चार्ज किया जा सकता है। हालिया टीजर से अंदाजा मिला था कि इसकी फुल चार्ज रेंज स्टैंडर्ड राइडिंग मोड में 104 किलोमीटर होगी। कुछ अन्य जानकारियां भी लॉन्च से पहले सामने आ चुकी हैं।

Honda Activa E का लेटेस्ट टीजर दिखाता है कि ई-स्कूटर डुअल स्वैपेबल बैटरी पैक्स के साथ आएगा। कंपनी इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो के दौरान अपने Benly e इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इस टेक्नोलॉजी को दिखा चुकी है। इसे कंपनी एडवांस मोबाइल पावर पैक इंटरचेंजेबल बैटरी कह रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में Activa E इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला ई-स्कूटर होगा।

Honda के पिछले टीजर से पता चला था कि Activa E में बड़ा डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा और यह 100% बैटरी होने पर 104 किलोमीटर चलेगा। टीजर में दिखाए गए डिस्प्ले पर राइडिंग मोड स्टैंडर्ड पर सेट था, जिससे अंदाजा लगाया गया है कि Sports मोड पर रेंज कम हो सकती है। इसमें यह भी पता चला था कि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बिल्ट-इन नेविगेशन से लैस होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि अपकमिंग स्कूटर दो वेरिएंट्स के साथ आएगा।

एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और अन्य वेरिएंट में मल्टी कलर वाली स्क्रीन मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम वेरिएंट में डिस्प्ले पर बैटरी की चार्जिंग स्टेटस, बची हुई रेंज, स्पीड और राइड मोड जैसी जानकारियां दिखाई देंगी। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस भी होंगे। 

एक शुरुआती टीजर में ई-स्कूटर के स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर सेटअप को दिखाया गया था। बता दें कि पॉपुलर Bajaj Chetak और Vida V1 भी इसी सेटअप का इस्तेमाल किया गया है। वर्तमान में ब्रांड्स ई-स्कूटर्स में तीन सेटअप के साथ जाते हैं, जिनमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर हैं, BLDC हब और परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस सेटअप शामिल होता है। टीजर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मौजूद LED हेडलैंप और सीट की एक झलक भी दी गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »