हीरो मोटोकॉर्प का दमदार परफॉर्मेंस, कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बढ़कर 56,21,455 यूनिट्स की रही। हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 की बिक्री भी बढ़ रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2024 22:55 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का रेवेन्यू 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,519 करोड़ रुपये का रहा
  • हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 की बिक्री भी बढ़ रही है
  • हाल ही में इसने Xtreme 125R को लॉन्च किया था

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बढ़कर 56,21,455 यूनिट्स की रही

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp का पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने 1,016 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 859 करोड़ रुपये का था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,519 करोड़ रुपये का रहा। 

पिछले वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प ने 140 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का कुल डिविडेंड दिया है। कंपनी के CEO, Niranjan Gupta ने कहा, "पिछला वित्त वर्ष हीरो मोटोकॉर्प के लिए बहुत अच्छा रहा है। हमने नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के साथ ही नेटवर्क को अपग्रेड करने पर फोकस किया है।" पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने Xtreme 125R, Xtreme 200S, Xtreme 160R 4V, Harley-Davidson X440, Karizma XMR और Mavrick 440 को लॉन्च किया है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बढ़कर 56,21,455 यूनिट्स की रही। हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 की बिक्री भी बढ़ रही है। 

हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वित्त वर्ष में इंटरनेशनल बिजनेस में 16 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी को रेवेन्यू की ग्रोथ डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है। हाल ही में इसने Xtreme 125R को लॉन्च किया था। कंपनी अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही है। मौजूदा वित्त वर्ष में हीरो मोटोकॉर्प ने यूरोप और ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसने कोस्टा रिका और नेपाल जैसे अपने विदेशी मार्केट्स में नए डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किए हैं। 

कंपनी ने Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। हीरो मोटोकॉर्प की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है।  हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक की है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है।    
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.