Hero MotoCorp के Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 31,000 रुपये तक डिस्काउंट और बेनेफिट

कंपनी के Vida V1 पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट, 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 7,500 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 17:44 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है
  • कंपनी की ओर से 8,259 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी दी जा रही है
  • हीरो मोटकॉर्प ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है

यह ऑफर दिसंबर के अंत तक और सीमित स्टॉक पर है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 पर 31,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने ये ऑफर्स दिसंबर के अंत तक और सीमित स्टॉक पर दिए हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Vida V1 पर 6,500 रुपये का डिस्काउंट, 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 7,500 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 2,500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी की ओर से 8,259 रुपये की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा 1,125 रुपये का एक सब्सक्रिप्शन प्लान मिल रहा है। Vida V1 के लिए 5.99 प्रतिशत के कम इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंसिंग स्कीम भी है। हीरो मोटोकॉर्प के Vida V1 का प्राइस 1.26 लाख रुपये और V1 Pro का 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली, सब्सिडी को मिलाकर) है। कंपनी ने अगले वर्ष से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में उपलब्ध कराने की भी तैयारी की है। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। हीरो मोटोकॉर्प की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। पिछले कुछ वर्ष में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.