• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 370 किमी रेंज वाली Ford E Tourneo इलेक्ट्रिक मिनीवैन हुई पेश, SUV जैसा लुक और शानदार इंटीरियर

सिंगल चार्ज में 370 किमी रेंज वाली Ford E-Tourneo इलेक्ट्रिक मिनीवैन हुई पेश, SUV जैसा लुक और शानदार इंटीरियर

Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन में 100kW फ्रंट व्हील ड्राइव मोटर दी गई है।

सिंगल चार्ज में 370 किमी रेंज वाली Ford E-Tourneo इलेक्ट्रिक मिनीवैन हुई पेश, SUV जैसा लुक और शानदार इंटीरियर

Photo Credit: Ford

Ford E-Tourneo सिंगल चार्ज में 370 किमी रेंज प्रदान करती है।

ख़ास बातें
  • Ford ने Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन को पेश किया है।
  • Ford E-Tourneo मिनीवैन में 100kW फ्रंट व्हील ड्राइव मोटर दी गई है।
  • Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन 370km की रेंज प्रदान करती है।
विज्ञापन
Ford ने बाजार में Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन को पेश कर दिया है। नया E-Tourneo बाहर से देखने में एसयूवी जैसा लगता है, लेकिन वास्तविक में एक इलेक्ट्रिक मिनीवेन है। इस ईवी को एसयूवी बेस्ड लुक के साथ एक मल्टी-एक्टिविटी व्हीकल के तौर पर पेश किया गया है। आइए Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन के फीचर्स और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Ford E-Tourneo की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Ford E-Tourneo इलेक्ट्रिक मिनीवैन की कीमत की सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि यह €23,000 (लगभग 20,57,815 रुपये)हो सकती है। Ford E-Tourneo को यूरोप में 2024 में पेश किए जाने की उम्मीद है। Ford E-Tourneo कूरियर यूरोप के बाहर अन्य क्षेत्रों जैसे उत्तरी अमेरिका में भी पेश उपलब्ध करवाया जा सकता है।
 

Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन की पावर और स्पेसिफिकेशंस


फोर्ड न्यूज यूरोप के अनुसार, Ford E-Tourneo Courier इलेक्ट्रिक मिनीवैन में 100kW फ्रंट व्हील ड्राइव मोटर दी गई है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 230 मील (लगभग 370 किमी) की दूरी तय कर सकती है। यह वाहन 11 kW AC और 100 kW DC चार्जिंग ऑप्शन का सपोर्ट करता है। सामान्य AC चार्जर के जरिए 5.7 घंटे में 10-100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। वहीं DC फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 10 मिनट्स के चार्ज में 87 किमी की रेंज मिलती है। इसके अलावा सिर्फ 35 मिनट्स में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Ford E-Tourneo कूरियर में रियर सीट्स पर बैठने वाले यात्रियों के अलावा 614 लीटर कार्गो स्पेस प्रदान किया जाता है। जब रियर सीट्स को फ्लैट किया जाता है तो कुल स्टोरेज 2,162 लीटर तक बढ़ जाता है। इस प्रकार यह ईवी, Ford Expedition SUV जैसे कुछ बड़े मॉडल के बराबर ज्यादा स्टोरेज प्रदान कर सकती है। इसे टो हिच से भी लैस किया जा सकता है लेकिन लिमिट सिर्फ 700 किग्रा है।  E-Tourneo Courier एक 5-सीटर EV है। इस नए वाहन के साथ Ford मिनीवैन को फिर से दौर में लेकर आ रही है। नई फोर्ड इलेक्ट्रिक मिनीवैन का फ्रंट बंपर, व्हील और डोर पर मैट ब्लैक ट्रिम और लंबा आउटलुक इसे एक एसयूवी जैसा फील प्रदान करता है। इस वाहन में Tourneo Connect के मुकाबले में दो कम सीट्स हैं। इसके जरिए ग्राहकों को ज्यादा स्पेस मिलता है। इसमें एक रग्ड एसयूवी वाला लुक और शानदार इंटीरियर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Vehicle, Electric Car, Cheapest Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »