EV की सेल्स ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, 10 लाख यूनिट्स से हुई पार

इस वर्ष नवंबर तक EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 10,07,984 यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 22:36 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में इस वर्ष नवंबर तक EV की सेल्स 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है
  • EV की सेल्स बढ़ने के पीछे इंसेंटिव और नए व्हीकल्स के लॉन्च बड़े कारण हैं
  • टेस्ला इस मार्केट में पहले स्थान पर है

Photo Credit: बहुत से अन्य देशों में भी इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ रही है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। EV के बड़े मार्केट्स में शामिल अमेरिका में पर्यावरण के अनूकल माने जाने वाले इन व्हीकल्स की सेल्स ने पहली बार 10 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, चीन की तुलनना में यह कम है। 

अमेरिका की नेशनल ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, इस वर्ष नवंबर तक EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 10,07,984 यूनिट्स की रही। EV की सेल्स बढ़ने के पीछे इंसेंटिव्स और नए और अपडेटेड व्हीकल्स के लॉन्च बड़े कारण हैं। अमेरिका में इनफ्लेशन रिडक्शन एक्ट से EV में ऑटोमोबाइल कंपनियों का इनवेस्टमेंट बढ़ा है। इसके साथ ही कस्टमर्स की ओर से डिमांड में भी तेजी आई है। बहुत से अन्य देशों में भी इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ रही है। अमेरिका में Tesla का EV के मार्केट में पहला स्थान बरकरार है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Cybertruck को लॉन्च किया था। 

इसके अलावा Hyundai, Kia, Rivian, Lucid, Ford और GM भी इस मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही हैं। टेस्ला की भारत में भी बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। केंद्र सरकार के साथ कंपनी के एग्रीमेंट के लिए बातचीत अंतिम दौर में है। इसके तहत टेस्ला अगले वर्ष से देश में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट कर सकती है। इसके बाद टेस्ला एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। 

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में कंपनी की देश के मार्केट में एंट्री को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हालांकि, टेस्ला ने अपने प्लांट के लिए लोकेशन को तय नहीं किया है। कंपनी इसके साथ ही देश से कंपोनेंट्स की खरीदारी को भी बढ़ाएगी। कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट को घटाने के लिए देश में बैटरी बनाने की भी योजना है। हाल ही में ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने बताया था, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। इस वर्ष टेस्ला का टारगेट 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" टेस्ला के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग भी हुई थी। कंपनी ने  लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.