भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड

Tata Motors ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जून में EVs की लगभग 14,800 यूनिट्स की बिक्री की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 22:59 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है
  • जून में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सभी सेगमेंट में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान है

ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने EVs के पोर्टफोलियो को बढ़ा रही हैं

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है। इस मार्केट में जून में पहली बार सेल्स ने तीन लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार किया है। इसके पीछे फ्यूल के प्राइसेज महंगे होने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्र्कचर में सुधार प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा कुछ राज्य सरकारों की EVs के लिए सब्सिडी की स्कीम्स से भी इस सेगमेंट को फायदा मिला है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। 

FADA के प्रेसिडेंट,  C S Vigneshwar ने बताया कि जून में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सभी सेगमेंट में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, "पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक कारों और कमर्शियल व्हीकल्स के सेगमेंट में मजबूत स्थिति में हैं। देश में बिजनेस शुरू करने वाली नई ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे एक प्रायरिटी मार्केट के तौर पर चुन रही हैं।" ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने EVs के पोर्टफोलियो को बढ़ा रही हैं। इस मार्केट को सरकार की ओर से पॉलिसी से जुड़े उपायों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार से फायदा मिल रहा है। 
 
हाल ही में Crisil Ratings की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है। कुल पैसेंजर व्हीकल्स में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर छह प्रतिशत से अधिक की हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कुल पैसेंजर व्हीकल्स मं EVs की हिस्सेदारी औसत लगभग 4.6 प्रतिशत की थी। Tata Motors ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जून में EVs की लगभग 14,800 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में बिक्री में लगभग 183 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  2. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  3. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
  4. भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
  5. 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor X6e 4G बजट फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp से अब लैपटॉप पर कर पाएंगे वीडियो कॉल, PC से फोन पर ट्रांसफर भी होगी कॉल
  7. कागज नहीं, प्लास्टिक के होंगे भारतीय नोट? जानिए कैसे बनती है पॉलीमर करेंसी और इसके बड़े फायदे
  8. हरियाणा में इलेक्ट्रिकल गाड़ी मिलेगी सस्ती, सरकार ने ग्राहकों को दी टैक्स में 100% छूट
  9. Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. Vivo S2 आएगा 7050mAh बैटरी के साथ! भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.