Electric Cars Sales May 2023: Tata Motors का इलेक्ट्रिक कारों (EV) में दबदबा, 7 हजार से ज्यादा कारें बेच टॉप पर कंपनी

Hyundai इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर जिसकी Kona EV और Ioniq 5 की अच्छी सेल चल रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2023 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल में इस बार बाजी मारी है।
  • Hyundai इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है।
  • Luxury EV Sales की बात करें तो BMW India यहां सबसे बड़ा प्लेयर है।

Tata Motors इलेक्ट्रिक कारों की सेल में भारत में सबसे आगे है। कंपनी ने 7437 यूनिट्स की सेल की है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल (EV Sale May 2023) में मई 2023 में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतर लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक साइकिल, इलेक्ट्रिक कार और यहां तक कि इलेक्ट्रिक SUV पर भी शिफ्ट हो रहे हैं। भारत में भी EV की सेल बढ़ी हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) समय-समय पर इससे संबंधित आंकड़े जारी करती है। 

मई 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल (EV Sale May 2023) की बात करें तो यहां कुल 7,437 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि मई 2022 में यह संख्या 2,961 थी। वहीं, इससे पहले बीते अप्रैल की बात करें तो इसमें 5, 834 यूनिट्स बिकी थीं। इसमें बात इलेक्ट्रिक कारों की सेल की जाए तो इनमें 151.17% ईयर ओवर ईयर ग्रोथ हुई है। महीना दर महीना के लिए यह प्रतिशत 27.48 का है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में भी आपको जानकारी दे देते हैं। 

Tata Motors ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल में इस बार बाजी मारी है। कंपनी का मार्केट शेयर 78.28% है। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, आश्चर्यजनक रूप से कंपनी ने बताई गई अवधि के दौरान 5,822 यूनिट्स की सेल की। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी ईवी सेल सिर्फ 2,501 यूनिट की थी। कंपनी ने 132% की ईयर ओवर ईयर ग्रोथ हासिल की है। जबकि मंथ ओवर मंथ में इसने 32.56% की ग्रोथ दर्ज कर ली है। MG ने यहां दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी ने 437 यूनिट्स सेल कीं। पिछले महीने कंपनी ने XUV400 की 363 यूनिट्स सेल की थी। 

Hyundai इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है जिसकी Kona EV और Ioniq 5 की अच्छी सेल चल रही है। कंपनी ने मई 2023 में 163 यूनिट्स सेल कीं। ईयर ओवर ईयर बेसिस पर कंपनी ने 503% की ग्रोथ हासिल की है। जबकि मंथ ओवर मंथ में इसने 219.61 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। Hyundai Creta EV के साथ कंपनी की सेल्स में और अधिक इजाफा होगा, ऐसा कहा जा रहा है। यहां एक और EV मेन्युफैक्चरिंग कंपनी का जिक्र करना जरूरी हो जाता है। यह है चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर BYD कंपनी। 

BYD के लिए कहा गया है कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी बन गई है। लेकिन भारत में कंपनी के पास लिमिटिड पोर्टफोलियो है। कंपनी ने यहां 138 यूनिट्स सेल की हैं। ईयर ओवर ईयर बेसिस पर इसने देश में 228.57 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। जबकि मंथ ओवर मंथ बेसिस पर इसे 10.39% का नुकसान हुआ है। लग्जरी ईवी सेल्स (Luxury EV Sales) की बात करें तो BMW India यहां सबसे बड़ा प्लेयर है। जिसने 70 यूनिट्स की सेल की। कंपनी ने ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 677.78 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  2. 80th Independence Day Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  4. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  8. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  9. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.