BMW ने 250km/h की स्पीड वाली X6 50 Jahre M Edition लग्जरी कार भारत में की लॉन्च, जानें कीमत

BMW X6 50 Jahre M Edition भारत में कंपनी के Jahre M Edition का यह नौंवा मॉडल है।

BMW ने 250km/h की स्पीड वाली X6 50 Jahre M Edition लग्जरी कार भारत में की लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: BMW

BMW X6 50 Jahre M Edition में कंपनी ने शानदार डिजाइन के साथ बेहद मॉडर्न फीचर दिए हैं

ख़ास बातें
  • कार को बेहद शानदार डिजाइन में पेश किया गया है।
  • यह 12.3 इंच की फुल डिजिटल स्क्रीन के साथ आती है।
  • कार में तीन लीटर 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है।
विज्ञापन
लग्ज़री कार बनाने वाली जर्मन कंपनी बीएमडबल्यू (BMW) की नई लग्ज़री कार BMW X6 50 Jahre M Edition भारत में लॉन्च की गई है। कार को शानदार डिजाइन दिया गया है। इस कार में बेहद आरामदायक स्पोर्ट्स सीट, फ्रंट और रियर केबिन लैम्प, इंटीरियर में मल्टी कलर लाइटिंग, रियर में रीडिंग लैंप जैसे कुछ फीचर्स हैं जो इसे बेहद प्रीमियम मॉडल बनाते हैं। इसके अलावा कार में मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट, ऐप्पल प्ले कनेक्ट, ब्लूटूथ, वॉइस कंट्रोल, यूएसबी आदि भी दिया गया है। कार को किस कीमत में लॉन्च किया गया है, और इसमें अन्य फीचर्स क्या क्या हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

BMW X6 50 Jahre M Edition की कीमत

BMW X6 50 Jahre M Edition के रूप में भारत में कंपनी ने Jahre M Edition का यह नौंवा मॉडल लॉन्च किया है। इस कार की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू है। जाहिर सी बात है कि कंपनी की यह कार उन लोगों के लिए जो लग्जरी कारों के शौकीन हैं। 
 

BMW X6 50 Jahre M Edition  का डिजाइन और फीचर्स

कार को बेहद शानदार डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें कंपनी की सिग्नेचर किडनी ग्रिल दी गई है। इसी ग्रिल में 50 Jahre M एडिशन का खास लोगो है। पहियों के कप्स पर भी आप इस निशान को देख सकते हैं। व्हील्स 20 इंच साइज के हैं जो एलॉय से बने हैं। एक्सटीरियर डिजाइन में कार एलईडी फॉग लाइट, हेडलैम्प और टेल लैम्प के साथ आती है। जैसा कि पहले भी बताया गया है, इस कार में बेहद आरामदायक स्पोर्ट्स सीट, फ्रंट और रियर केबिन लैम्प, इंटीरियर में मल्टी कलर लाइटिंग, रियर में रीडिंग लैंप दिया गया है। ये कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो इसे बेहद प्रीमियम मॉडल बनाते हैं। 

BMW X6 50 Jahre M Edition के इंटीरियर के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह 12.3 इंच की फुल डिजिटल स्क्रीन के साथ आती है। इसमें 3डी नेविगेशन सिस्टम, टच कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। कनेक्टिविटी के लिए कार में मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट, ऐप्पल प्ले कनेक्ट, ब्लूटूथ, वॉइस कंट्रोल, यूएसबी आदि भी दिया गया है। इसके अलावा यह वायरलेस चार्जिंग, डोर प्रोजेक्टर, हारमन कार्डन साउंड सिस्टम से भी लैस है। 
 

BMW X6 50 Jahre M Edition  का इंजन, पावर, स्पीड

BMW X6 50 Jahre M Edition  मेकेनिकल फीचर्स की बात करें तो इस कार में एम स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। साथ ही एडेप्टिव सस्पेंशन भी इसमें दिया गया है। कार में तीन लीटर 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह 340Hp आउटपुट दे सकता है। इंजन 450Nm टॉर्क पैदा कर सकता है। कार के लिए कहा गया है कि यह केवल 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार तक चली जाती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »