• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • DION Augusta SP और Asta FH इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 110 Km रेंज के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

DION Augusta SP और Asta FH इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 110 Km रेंज के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Augusta SP एक हाई परफॉर्मेंस ई-स्कूटर है जिसमें 7.5KW पीक पावर वाली PMSM हब मोटर लगी है।

DION Augusta SP और Asta FH इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 110 Km रेंज के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Dionev

Augusta SP में 4.3KW की लिथियम आयन ट्रैक्शन बैटरी लगी है।

ख़ास बातें
  • स्कूटर्स को 999 रुपये कीमत अदा करके प्री-बुक किया जा सकता है।
  • व्हीकल की डिलीवरी 60 दिनों के भीतर की जाएगी।
  • Augusta SP की रेंज 110 किलोमीटर है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी DION Electric Vehicles ने अपने दो नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च किए हैं। Powertrans Mobility Ltd के स्वामित्व वाली कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर Augusta SP, और Asta FH के नाम से लॉन्च किए गए हैं। Augusta SP को कंपनी ने एक हाई परफॉर्मेंस ई-स्कूटर के तौर पर पेश किया है जिसमें 7.5KW पीक पावर वाली PMSM हब मोटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है। Asta FH की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रियर मोनो स्प्रिंग लोड हाइड्रॉलिक सेटअप मिलता है। दोनों ही स्कूटरों में एंटी थेफ्ट लॉक, फ्रंट प्रोजेक्टर एलईडी, और रियर एलईडी मिलते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।  
 

Augusta SP, Asta FH price, availability

Augusta SP का ऑन-रोड प्राइस Rs 1,79,750 है। जबकि Asta FH के लिए यह कीमत Rs 1,29,999 है। शुरुआती ऑफर के तौर पर कंपनी इनके साथ 22 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है जो कि 23 सितंबर तक लागू है। इन स्कूटर्स को 999 रुपये कीमत अदा करके प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार व्हीकल की डिलीवरी 60 दिनों के भीतर की जाएगी। 
 

Augusta SP, Asta FH features

Augusta SP एक हाई परफॉर्मेंस ई-स्कूटर है जिसमें 7.5KW पीक पावर वाली PMSM हब मोटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है। इसमें एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है और फ्रंट टेलीस्कोपिक सस्पेंशन है। इसमें रियर स्प्रिंग लोड हाइड्रॉलिक सस्पेंशन है, जबकि Asta FH में रियर मोनो स्प्रिंग लोड हाइड्रॉलिक सेटअप मिलता है। दोनों ही स्कूटरों में एंटी थेफ्ट लॉक, फ्रंट प्रोजेक्टर एलईडी, और रियर एलईडी मिलते हैं। 

Augusta SP में 4.3KW की लिथियम आयन ट्रैक्शन बैटरी लगी है। इसमें 30° स्लॉप हिल एबिलिटी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 100 किलोग्राम बताया गया है। स्कूटर के डाइमेंशन 1960*780*1110mm हैं। Augusta SP की रेंज 110 किलोमीटर है जबकि Asta FH को पीक परफॉर्मेंस देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, दोनों स्कूटर 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज हो सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »